रीवा

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर टिकट की चाह में होर्डिंग्स-फ्लैक्स से सजा शहर : Vindhya News

Aaryan Dwivedi
24 Feb 2021 5:08 PM GMT
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर टिकट की चाह में होर्डिंग्स-फ्लैक्स से सजा शहर : Vindhya News
x
रीवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विंध्य के दौरे पर हैं। उन्होंने विंध्य में प्रवेश करते हुए सर्वप्रथम मां शारदा के दर्शन किये। तत्पश्चात सतना के लिए रवाना हो गये। उनके इस दौरे को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर माना जा रहा है। यही कारण है कि टिकट की चाह रखने वाले कार्यकर्ताओं ने चारो तरफ होर्डिंग्स और पोस्टर से शहर को सजा दिया है। ताकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किसी तरह से अपनी ओर ध्यान खींचा जा सके और टिकट की दौड़ में नाम शामिल हो जाय।

हालांकि भाजपा अध्यक्ष को होर्डिंग्स कल्चर पसंद नहीं है, उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को नसीहत दी गई है। इसके बाद भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिग्स, फ्लैक्स के माध्यम से भाजपा अध्यक्ष ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के विंध्य दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि काफी समय से नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च अथवा अप्रैल महीने में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। इसी के मद्देनजर मुख्य राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है।

कमलनाथ 27 को आएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ 27 फरवरी को रीवा आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि पिछले चुनवों में मिली हार को लेकर कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रखना चाह रही है। यही कारण है कि विंध्य को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं सतर्क हैं और वह नगरीय निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाह रहे हैं।

Next Story