
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन...
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: कल रीवा से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी तीर्थदर्शन ट्रेन, वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ की यात्रा नि:शुल्क

MP CM Tirth Darshan Scheme: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को एक तीर्थ की यात्रा नि:शुल्क कराई जाती है। इस योजना के तहत तीर्थयात्रियों को भोजन, आवास, नाश्ते, पानी आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। तीर्थदर्शन योजना के तहत 27 सितम्बर को तीर्थदर्शन ट्रेन शाम 5 बजे रीवा रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी।
सभी तीर्थयात्री दोपहर 3 बजे तक रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपने टिकट तथा परिचय पत्र प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन में अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
इस संबंध में प्रभारी अधिकारी धर्मार्थ संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा ने तीर्थयात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों को मौसम के अनुकूल कपड़े, दवाएं तथा दैनिक उपयोग की सामग्री अपने साथ अवश्य ले जाने की सलाह दी है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




