रीवा

व्यापारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने किया सरेण्डर, प्रशासन ने गिराया उसका अवैध अतिक्रमण: REWA NEWS

रीवा। होली पर्व के दौरान मारपीट से हुई व्यापारी अशोक गुप्ता की मौत का मुख्य आरोपित नवीन शुक्ला निवासी ढ़ेरा थाना मउगंज ने बुधवार को सरेन्डर कर दिया। ज्ञात हो कि मृतक के परिजन लगातार मुख्य आरोपित के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के बढ़ते दबाब के बीच अखिकार वह एसपी कार्यालय में पहुच कर सर्मपण किया है।

प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दिया। बुधवार को प्रशासन ढ़ेरा पहुचा और आरोपित के अवैध निर्माण को गिरा दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ढ़ेरा गांव में खलबली रही।

होली पर्व के दिन हुई थी घटना

दरअसल मउगंज थाना अंतर्गत ढ़ेरा गांव में होली का पर्व मनाने गये व्यापारी अशोक गुप्ता पिता रमेश गुप्ता 43 वर्ष को फगुआ के दिन गांव के ही 8 लोगों ने जमकर मारपीट किये और अस्पताल में मृत हो गया था। घटना के बाद पुलिस हमलाबर 7 लोगो को गिरफ्तार किया था, जबकि नवीन शुक्ला फरार था।

मृतक अशोक गुप्ता रीवा में रियल टेस्ट के नाम से रेस्टोरेंट नया बस स्टैंड में संचालित करता था। उनका पूरा परिवार रीवा में ही रहता हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story