रीवा

चेक बाउंस का आरोपी न्यायालय से हुआ फरार : REWA NEWS

News Desk
27 March 2021 3:42 PM GMT
चेक बाउंस का आरोपी न्यायालय से हुआ फरार : REWA NEWS
x
रीवा। चेक बाउंस के एक मामले के निराकरण को लेकर न्यायालय पहुंचा आरोपी अचानक फरार हो गया है। मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना को दी गई जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेक बाउंस का एक प्रकरण आलोक शर्मा बनाम लालमणि पाण्डेय निवासी भोलगढ़ के बीच न्यायालय में निराकरण के लिये प्रस्तुत किया गया था जिसका निराकरण शुक्रवार को होना था।

मामले में लालमणि पाण्डेय निवासी भोलगढ़ थाना चोरहटा अचानक न्यायालय से फरार हो गया। जिसकी पहले तलाश कराई गई लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना को दी गई। जहां थाना पुलिस द्वारा लालमणि पाण्डेय के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

जानकारी अनुसार चेक बाउंस मामला वर्ष 2013 से चल रहा था। जहां आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। मामले में लालमणि ने न्यायालय सरेण्डर किया था जहां अधिवक्ता के माध्यम से शीघ्र सुनवाई के लिये आवेदन दिया गया। मामले में शुक्रवार को निराकरण होना था लेकिन इसके पूर्व लालमणि पाण्डेय फरार हो गये। सिविल लाइन पुलिस तलाश में जुट गई है।

Next Story