रीवा

रीवा का सोमवारी बाजार जहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े, 200 रुपए में जींस का पैंट, 100 रुपए में बेहतरीन टॉप

Rewa MP News
x
Rewa MP News; स्वतंत्रता के बाद विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रहा रीवा अपनी कई खूबियों के लिए प्रसिद्ध है। रीवा राजघराने के किले में विराजमान महामृत्युंजय भगवान भोलेनाथ सभी का कष्ट दूर करते हैं।

स्वतंत्रता के बाद विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रहा रीवा अपनी कई खूबियों के लिए प्रसिद्ध है। रीवा राजघराने के किले में विराजमान महामृत्युंजय भगवान भोलेनाथ सभी का कष्ट दूर करते हैं। इसी रीवा में एक ऐसा बाजार है जिसकी बात ही निराली है। यह पहुंचने वाले सभी लोगों की खरीदारी की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी पहुंच जाए निराश होकर नहीं लौटता। आप अंदाजा लगाइए अगर किसी गरीब की जेब में पैसे कम हो और बच्चों की डिमांड पूरी करनी हो तो वह कैसे तालमेल बैठाएगा। लेकिन सोमवारी बाजार उसे निराश नहीं होने देती। गरीब व्यक्ति भी यहां से खाली हाथ वापस नहीं जाता।

मिलते हैं हर छोटे-बड़े सामान

आज यह बाजार सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। क्योंकि यहां के व्यापारी नाम मात्र का मुनाफा लेकर सस्ते दाम पर लोगों को कपड़े बेच रहे हैं। यहां तक की घरेलू उपयोग के हर छोटे-बड़े सामान यहां मिल जाते हैं और वह भी सस्ते दामों पर मिलते हैं।

बाजार के संबंध में बताया गया है कि यहां 100 के अंदर में एक से बढ़कर एक टॉप्स वा टी-शर्ट खरीदा जा सकता है। जूते चप्पल की बात थी और वैरायटी ही निराली है। आम और खास के लिए यहां बढ़िया बढ़िया जूता बेल्ट बाय इत्यादि सामान मिल जाएगा। 200 रुपए में जींस के पैंट मिल जाते हैं। कई जगह तो हर सामान एकदाम कहकर लोग चिल्लाते रहते हैं। वहां पहुंचे तो भीड़ देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दुकानदार पैसा समेटे और सामान देने में व्यस्त रहता है।

बाजार कहां लगती है

सस्ता सामान मिलने की बात सुनने के बाद आपके मन में अवश्य ही सबसे पहला प्रश्न देखा होगा यह बाजार कहां है? वहां क्या-क्या सामान मिलते हैं? बाजार की हालत क्या है? आदि तरह के प्रश्न दिमाग में पहुंचने लगे होंगे। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको इन सारे प्रश्नों के उत्तर साथ में कई सलाह इस लेख के माध्यम से मिलने वाला है।

आपको बता दें की रीवा जिले में कॉलेज चौराहे से होकर जैसे ही आप बाजार की ओर जाते हैं। तू कुछ दूरी पर मानस भवन स्थित है। मानस भवन के ठीक बगल में हर सप्ताह सोमवार के दिन एक बड़े मैदान में मेले जैसा आयोजन दिखाई पड़ता है। वह सोमवारी बाजार है। यह बाजार सप्ताह में 1 दिन लगता है। लेकिन आप सुई से लेकर अपने घर में उपयोग होने वाले बड़े से बड़े सामान को खरीद सकते हैं वह भी सस्ते दाम पर।

आवश्यकता है व्यवस्था देने की

इस सोमवारी बाजार को व्यवस्था देने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन मिलकर सोमवारी बाजार को अगर और अधिक व्यवस्था दे सके तो यह बाजार समूचे विंध्य में अपना नाम रोशन करेगा। स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। साथ में दूरदराज से आने वाले लोग भी सोमवारी बाजार से सामान खरीद कर ले जाएंगे।

सोमवारी बाजार के नजदीक अमहिया थाना संचालित है। ऐसे में लोगों को सहज ही सुरक्षा प्राप्त हो जाती है। थाना संचालित होने के पूर्व तक पुलिसकर्मी तैनात करने पड़ते थे। आवागमन की व्यवस्था और चोर उचक्को पर नकेल कसने के लिए आवश्यक था। लेकिन जब से अमहिया थाना संचालित हुआ है लोग निर्भय होकर खरीदारी कर रहे हैं।

दूर-दूर के लोग आते हैं

सप्ताह में सोमवार का दिन उन लोगों के लिए खास होता है जिन्हें के पास कुछ खरीदारी की लंबी लिस्ट है। ऐसे लोग सोमवार का इंतजार करते हैं फिर चाहे वह रीवा जिले के अंतिम छोर में बसे हनुमाना तहसील के गांव के लोगों या फिर दूर धमोरा क्षेत्र के लोग। सोमवार के दिन झोला बोरी लेकर समान खरीदने के लिए पहुंच जाते हैं। स्थानीय लोगों की बात ही मत कहिए। जैसे ही बाजार लगनी शुरू होती है स्थानीय लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है और फिर शाम के समय भी लोग पहुंचते हैं।

Next Story