रीवा

दुश्मनी भंजाने पत्नी से लगवाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार

News Desk
7 March 2021 12:22 AM GMT
दुश्मनी भंजाने पत्नी से लगवाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार
x
रीवा। दुश्मनी भंजाने एंव दूसरे की संपत्ति हड़पने के लिए लोग किसी भी हद तक गिर जाते हैं। यहां तक कि अपने घर की महिलाओं एंव लड़कियों तक की इज्जत दांव में लगा देते हैं। ऐसे जाल में फंसे लोग जहां अपनी जिंदगी पर आंशू बहाते हैं वही दूसरी ओर अपने घर की इज्जत लुटा कर दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले खुशियां मनाते है। कुछ तो ऐसे भी हैं जो पुलिस की जांच में जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है तो रचे गये चक्रव्यूह को मजबूत करते दूसरी रणनीति बनाने लगाते है।

ऐसा ही एक मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया से निकल कर सामने आया है। जिसमें शासकीय भूमि में बने घर को हड़पने के लिए विरोधी ने अपने पत्नी की इज्जत को ही दंाव में लगा दिया। गनीमत रही कि आरोपित पक्ष अपने सारे साक्ष्य पुलिस के सामने रख कर अपनी सफाई दी। अन्यथा वह इज्जत दांव में लगाने वाली महिला के जाल में फंस जाता। ऐसी महिला से बचाव के लिए पीडि़त ने एसपी कार्यालय में आकर अपने जानमाल की गुहार लगाई।

बैकुंठपुर थाना के ग्राम सलैया निवासी उमाशंकर साकेत पिता दशरथ साकेत ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुये जानमाल की फरियाद की है। बताया कि वह स्वंय छात्र है और उसका भाई ग्रहग्राम से दूर मनिकवार में शिक्षक के पद पर है। घटना के संबंध में उमाशंकर ने बताया कि नहर किनारे शासकीय भूमि पर उसका घर बना हुआ हैए जिसे हड़पने के लिए पड़ोसी की नियत डोल रही है। दोनो के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। लेकिन हद तब हो गई जब 15 फरवरी के दिन पड़ोस की महिला ने महिला थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई कि उमाकांत और उसका भाई इज्जत लूटने की नियत से उसके घर में घुसे थे।

महिला की शिकायत पर जब दोनो को महिला थाना में तलब कर आरोप सुनाया गया तो उसके होश उड़ गये। महिला ने जिस समय का उल्लेख किया था उस दिन वह भोपाल रेलवे की परीक्षा देने गया था और उसका दूसरा भाई अपने स्कूल में था। जिसका प्रमाण महिला थाना में पेश किया गया। प्रमाण को देखते हुये महिला थाना प्रभारी ने उक्त आरोप मे खात्मा लगा दिया। लेकिन एसपी कार्यालय आये युवक को अभी भी इस बात को लेकर भय है कि कहीं उसको किसी दूसरे मामले न फंसा दिया जाये या फिर उसकी हत्या न कर दी जाये।

Next Story