रीवा

रीवा में मूर्ति विसर्जन के लिए बदला गया स्थान, अब शहर से बाहर करहिया घाट में विसर्जित होगी प्रतिमाएं

रीवा में मूर्ति विसर्जन के लिए बदला गया स्थान, अब शहर से बाहर करहिया घाट में विसर्जित होगी प्रतिमाएं
x
Rewa: शहर से बाहर करहिया घाट में प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गया घाट

Rewa News: प्रतिमा विर्सजन को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था बनाई है और अब दुर्गा भक्तों को शहर से बाहर बीहर नदी पर बनाए गए करहिया घाट में प्रतिमाओं का विसर्जन करना होगा। इसके लिए प्रशासन के द्वारा समुचित व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके साथ ही शहर के बिछिया घाट में मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की गई है ।

बम्बाघाट में होता रहा है विसर्जन

ज्ञात हो कि रीवा शहर की प्रतिमाओं का विर्सजन अभी तक शहर के बीच स्थित बम्बाघाट में किया जाता रहा है। दशकों बाद इस स्थान को बदला गया है और इसके स्थान पर करहिया में स्थित बीहर नदी पर एक नए घाट का निर्माण प्रशासन के द्वारा करवाया जा रहा है। जंहा अब सभी तरह की प्रतिमाओं को विर्सर्जित करने के लिए स्थान सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रशासन ने लिया जायजा

नवनिर्मित प्रतिमा विर्सजन घाट का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कलेक्टर मनोज पुष्प, नगर-निगम आयुक्त मृणाल मीणा सहित अन्य अधिकारी पहुचे थें। जंहा समुचित व्यवस्था को लेकर चर्चा किए है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात के दबाब को देखते हुए एवं आबादी के हिसाब से मूर्ति विर्सजन के लिए नए घाट का निर्माण करवाया गया है। जिसमें पार्किग व्यवस्था सहित सभी तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है।

तय करनी होगी लम्बी दूरी

करहिया घाट में प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बनाए गए घाट से अब दुर्गा भक्तों को प्रतिमा विसर्जन के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ेगी। अभी तक बम्बाघाट में विर्सजन होने के कारण लोगो को शहर के अंदर ही यह सुविधा मिल रही थी, वही शहर से बाहर होने के कारण भक्तों को प्रतिमा विर्सजन के समय का भी ध्यान रखना पड़ेगा।


करहिया में नव निर्मित घाट में प्रतिमा विर्सजन किया जा सकेगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई गई हैं। इसके अलावा बिछिया घाट में भक्त प्रतिमा विर्सजित कर सकेगें। नोज पुष्प, कलेक्टर रीवा।

Next Story