रीवा

रीवा में बवाल! मांग- हत्यारों को पकड़ो अन्यथा सड़क से नहीं हटेगा शव, रीवा-सतना मार्ग बंद

रीवा में बवाल! मांग- हत्यारों को पकड़ो अन्यथा सड़क से नहीं हटेगा शव, रीवा-सतना मार्ग बंद
x
रीवा निवासी अरविंद पटेल का शव शनिवार को लखौरीबाग तालाब में मिला.

Rewa News: आखिर जिस बात का डर था वही हो गया। बार-बार हत्या कर देने की मिल रही धमकी पूरी हो गई। रिपोर्ट किया था लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की और मेरा बेटा मारा गया। हत्यारों ने अरविंद को मौत के घाट उतार कर तालाब के पास फेंक दिया। यह कहना है मृतक अरविंद पटेल के परिजन तथा जाम में शामिल अन्य लोगों का। साथ ही परिजनों का कहना है कि हम हत्यारों का नाम बता रहे हैं। जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक यहां से शव नहीं उठेगा।


लगाया जाम

जानकारी के अनुसार अरविंद पटेल पिता राजेंद्र पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी टेकुआ वार्ड क्रमांक 2 का शव शनिवार को लखोरीबाग तालाब में मिला। जिसके बाद परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए युवक के शव को लाकर नेशनल हाईवे 7 एजी कॉलेज के मोड़ के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

हत्या का लगा रहे आरोप

मृतक अरविंद पटेल के परिजनों का कहना है कि लाखौरीबाग निवासी कुछ लोग काफी समय से अरविंद को जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि लाखौरीबाग तालाब में मछली मारने का विवाद काफी समय से चल रहा था। इसी के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर अरविंद की हत्या कर दी। और उसे लाखौरीबाग तालाब के पास ही फेंक कर भाग गए।



मौके पर पहुंचा प्रशासन

जैसे ही इस घटना की जानकारी प्रशासन को हुई पूरी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। परिजनों को लगातार समझाइश दी जा रही है उसके बाद भी वह सब हटाने को तैयार नहीं है। करीब 1 घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद अंततः पुलिस वालों ने परिजनों को मना कर पीएम के लिए शव संजय गांधी अस्पताल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

मृतक के पिता राजेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पूर्व अरविंद पटेल को उठा ले गए थे। तब से वह लापता है। अरविंद के लापता होने की रिपोर्ट सिविल सिटी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई है। साथ ही मृतक के पिता ने बताया कि जब वह अपने बच्चे को खोजते हुए तालाब के पास गया तो वहां मौजूद बिज्जू निवासी लाखौरीबाग ने कहा अब तेरे लड़के की लाश मिलेगी और वही हुआ।

वही पता चल रहा है कि लाखौरीबाग तालाब में मछली पालन का कार्य हो रहा है। मछली पालन का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था। लेकिन स्थानीय मृतक तथा उसके कुछ साथी जाल में से मछली निकाल ले जाते थे। जिससे कई बार रोका गया लेकिन वह नहीं माने। इस मामले की रिपोर्ट ठेकेदार द्वारा सिटी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई थी।


दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो लोगो हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ तथा जांच की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पीएम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा। घटना स्थल और मृतक के पिरिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच की जायेगी।

Next Story