रीवा

रीवा में सामने आया लव जिहाद का मामला, रिंकू केवट बनकर निजाम खान ने की ज्यादती, मचा बवाल

love_jihad
x

love_jihad

हाल के दिनों में रीवा जिले में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है।

रीवा (Rewa News): हाल के दिनों में रीवा जिले में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी निजाम खान ने अपना नाम बदलकर रिंकू केवट बन गया और एक हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उसका भेद खुल गया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उक्त पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस आरोपी निजाम खान की तलाश में जुटी हुई है लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामार कार्यवाही भी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया।

आइए जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गड्डी के रहने वाले आरोपी निजाम खान उर्फ रिंकू केवट ने जिले की एक महिला को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। दोनों समय बिताने लगे। लेकिन बताया जाता है कि महिला को आरोपी के परिवर्तित नाम के बाद भी आव-भाव तथा बोलचाल की वजह से कुछ शंका होने लगी। महिला ने यहां वहां पता लगाया जब उसे विश्वास हो गया कि रिंकू केवट असल में निजाम खान है तो वह उसे दूर भागने लगे। लेकिन इस बात की जानकारी होने के बाद आरोपी निजाम खान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस के पास पहुंची महिला

आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाने पहुंची। महिला थाने में उसने आरोपी के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाते हुए एफ आई आर दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा शून्य पर मामला कायम करते हुए केस डायरी गुढ़ थाने को भेजती है। आरोपी पर लव जिहाद, रेप तथा जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

तलाश में जुटी पुलिस

जैसे ही महिला थाने से उक्त केस की डायरी गुढ थाने पहुंची पुलिस ने मामला कायम करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय द्वारा बताया गया कि महिला थाने से डायरी मिलने के पश्चात 22 जून को प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला जनेह थाने की रहने वाली है उसकी उम्र 23 वर्ष के करीब है। बहुत जल्दी आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story