रीवा

प्रयागराज से शहड़ोल जा रही कार रीवा में पलटी, सात घायल, अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के कारण हुआ हादसा

Rewa Accident News
x

Accident

Rewa Accident News: रीवा- यूपी के प्रयागराज से शहडोल श्रृद्धालुओं को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

रीवा- यूपी के प्रयागराज से शहडोल श्रृद्धालुओं को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के कारण कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलो में से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। यह हादसा गढ़ थाना के अगड़ाल का बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 18 सीए 3085 में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग प्रयागराज गंगा स्नान करने गए थे। वापस लौटते हुए जैसे ही कार गढ़ के अगडाल के समीप पहुंची अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के फेर में तेज गति में कार चला रला चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना के कारण कार में सवार सात लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि इस हादसे के कारण कार का आंगे का टायर भी पूरी तरह से फट कर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को निजी वाहन की मदद से गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। जहां से एक महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

सभी घायल एक ही परिवार के

बताया गया है कि सभी घायल एक ही परिवार के है। सभी लोग प्रयागराज 26 जनवरी को गंगा स्नान करने गए थे। अचानक हुए हादसे के कारण का सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, दो बच्चे, दो पुरूषों का उपचार गंगेव अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि एक महिला का ईलाज एसजीएमएच में किया जा रहा है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story