रीवा

शहडोल में अनियंत्रित होकर पलट गई बस, 15 यात्री घायल, महिला की हालत नाजुक

Sanjay Patel
9 Oct 2023 8:35 AM GMT
शहडोल में अनियंत्रित होकर पलट गई बस, 15 यात्री घायल, महिला की हालत नाजुक
x
MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। इस हादसे में 15 यात्रियों को चोटें पहुंची हैं। वहीं एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। इस हादसे में 15 यात्रियों को चोटें पहुंची हैं। वहीं एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। बस के बीच सड़क में पलट जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। जिसको क्रेन व जेसीबी की मदद से सड़क से किनारे किया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।

रीवा से शहडोल जा रही थी बस

बताया गया है कि बस रीवा से शहडोल की ओर जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली यह बस नफीस कंपनी की बताई गई है। हासिल जानकारी के मुताबिक रीवा से शहडोल के लिए रवाना हुई बस गोहपारू से 13 किलोमीटर पहले खनोधी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस के शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग में पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया। बस के पलटते ही इसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

क्रेन व जेसीबी से बस को कराया किनारे

शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोहपारू पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकलवाया। इसके साथ ही बस को क्रेन और जेसीबी के माध्यम से सड़क के किनारे करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि बस में सवार 15 यात्रियों को चोटें पहुंची हैं। सभी घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार करने में चिकित्सक जुट गए हैं। वहीं एक महिला को इस हादसे में गंभीर चोटें भी पहुंची हैं। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर हादसे की वजह क्या है।

Next Story