रीवा

रीवा में कांग्रेसियों के थोकबंद इस्तीफे: प्रदेश सचिव और जिला पंचायत सदस्य ने 101 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ा, कहा- सम्मान नहीं मिल रहा

रीवा में कांग्रेसियों के थोकबंद इस्तीफे: प्रदेश सचिव और जिला पंचायत सदस्य ने 101 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ा, कहा- सम्मान नहीं मिल रहा
x

कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला पंचायत सदस्य ने पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के इस्तीफों का दौर लगातार जारी है. रीवा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहें हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। रीवा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहें हैं। कई कांग्रेसी लोकसभा प्रत्याशी के विरोध की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं तो कई कोई न कोई अन्य वजह से। अब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और रीवा जिला पंचायत सदस्य ने पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय मिश्रा और रीवा जिला पंचायत सदस्य मालती मिश्रा ने 101 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने शहर के सेलिब्रेशन होटल में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से दी। साथ ही इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेताओं की लिस्ट दिखाई।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय मिश्रा ने बताया की उनके पिता और दादा कांग्रेस के निष्ठावान दादा रहें हैं। लेकिन अब हमें और हमसे जुड़े लोगों को पार्टी के भीतर वो सम्मान नहीं मिल रहा जो हम पार्टी से चाहते हैं। इसलिए हम पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और रीवा जिला पंचायत सदस्य ने पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विनय मिश्रा ने देवतालाब विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2023 में दावेदारी भी पेश की थी। उन्होने कहा- मैं कांग्रेस का हमेशा से निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं, वर्षों से कांग्रेस पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में भाग लिया। मैंने अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के 20 हजार सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए। इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट चाहता था। लेकिन टिकट ना मिलने के बावजूद भी मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story