रीवा

रीवा: बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला जेठ पकड़ाया, तीन हजार का ईनाम था घोषित

Rewa police
x
Rewa MP News: बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी जेठ को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Rewa MP News: बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी जेठ को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी जेठ के खिलाफ ओम प्रकाश ओझा पुत्र वंशमणि ओझा निवासी रकरिया 28 वर्ष को पुलिस ने गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफतारी के लिए पुलिस द्वारा 3 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि दो माह पूर्व नवब्याहता ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों ने पुलिस को दिए बयान में ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में पुलिस ने जांच के बाद सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मृत्यूपूर्व बयान में बताया था दोषी

पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक के बाद महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सास-ससुर, जेठ-जेठानी को आरोपी बताया था। महिला के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी सास-ससुर और जेठानी को पकड़ लिया था लेकिन जेठ फरार था। आरोपी की गिरफतारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

सात दिन बाद तोड़ा दम

बताया गया है कि घटना के बाद एसजीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला शिवानी ओझा की मौत हो गई। चिकित्सालय में महिला सात दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। लेकिन चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 498ए, 34 और 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

वर्जन

बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी जेठ को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी जेठ को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा मामले में सास-ससुर, जेठानी को भी आरोपी बनाया गया है। ये तीनों पहले ही पकड़ाए जा चुके हैं।

आराधना सिंह थाना प्रभारी गुढ़

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story