रीवा

सीधी में जीजा ने साली पर किया जानलेवा हमला, संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sanjay Patel
16 Oct 2023 7:03 AM GMT
सीधी में जीजा ने साली पर किया जानलेवा हमला, संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
Rewa News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जीजा ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें पहुंचीं। बताया गया है कि युवती कक्षा 12वीं की छात्रा है। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा मौके से फरार हो गया।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जीजा ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें पहुंचीं। बताया गया है कि युवती कक्षा 12वीं की छात्रा है। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने छात्रा को सड़क पर लहुलुहान अवस्था में देखा जिसके बाद परिजनों को मामले की सूचना दी गई। छात्रा को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

स्कूल से घर लौटते समय किया हमला

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते जीजा ने अपने साली पर जानलेवा हमला किया है। धारदार हथियार से किए गए हमले में उसका दोनों हाथों में गंभीर चोट पहुंची है। छात्रा को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीधी जिला के मझौली थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि बरहाई थाना मझौली निवासी सविता सिंह पुत्री लखपति सिंह 17 वर्ष गत दिवस अपने स्कूल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसका जीजा धन्नू सिंह ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने दी परिजनों को सूचना

छात्रा ने परिजनों को बताया कि पहले जीजा ने हाथ और पैर से जमकर मारपीट की। इसके बाद जीजा ने धारदार हथियार से उसके दोनों हाथों पर प्रहार किया, जिससे गहरी चोट पहुंची है। घटना को अंजाम देने के जीजा छात्रा को मौके पर ही छोड़ कर भाग निकला। इस दौरान छात्रा लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी थी। जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां गंभीर हालत देखते हुये चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। अब संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में छात्रा का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

Next Story