
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दिल्ली से रीवा आये...
रीवा
दिल्ली से रीवा आये भाई-बहन कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट निगेटिव आई तो होगा ये..
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:54 AM IST

x
दिल्ली से रीवा आये भाई-बहन कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट निगेटिव आई तो होगा ये..रीवा। दिल्ली से आये शहर के रतहरा निवासी भाई-बहन कोरोना
दिल्ली से रीवा आये भाई-बहन कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट निगेटिव आई तो होगा ये..
रीवा। दिल्ली से आये शहर के रतहरा निवासी भाई-बहन कोरोना संक्रमित हो गये, जिन्हें चिरहुला मंदिर के समीप प्रधानमंत्री आवास में बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर में आइसोलेट कराया गया था। शुक्रवार को चिकित्सकों ने एक बार फिर से इनका सेंपल जांच हेतु लिया। हालांकि जांच रिपोर्ट शनिवार तक ही आने की जानकारी प्राप्त हुई है।बहुचर्चित हनीट्रैप मामला: निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह को नगर निगम रीवा अटैच किया गया
डॉक्टरों की मानें तो यदि इन संक्रमित भाई-बहन की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। दोनों की स्थिति वर्तमान में बिलकुल सामान्य बताई जा रही है। शनिवार को जाँच रिपोर्ट आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि रतहरा निवासी युवक दिल्ली से आया हुआ था, जिसका सेंपल बीते 6 जून को जांच के लिए भेजा। जिसकी जाँच रिपोर्ट 8 जून की देर रात्रि आई जिसमें उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई। वहीं उसके संपर्क में रही उसकी बहन भी संक्रमित निकली। हालांकि चाचा की रिपोर्ट निगेटिव रही। शनिवार को इनकी भी यदि जांच रिपेार्ट निगेटिव रही तो इनकी घर वापसी कराई जायेगी।रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की अपील, चीनी सामानों का बहिष्कार करें भोपाल/रीवा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से चीनी सामानों के बहिष्कार करने की अपील की है. मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है की चीन एक धोखेबाज देश है, हमारे सैनिकों की उसने हत्या की है. हमें चीन के सामानों का बहिष्कार कर देशभक्ति का परिचय देना है. सर्वदलीय बैठक: पीएम ने कहा-भारत माता को आंख दिखाने वालों को सबक सिखाकर गए हैं हमारे 20 शहीद जवान, चीन के खिलाफ सभी दल एक साथ
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह अपील तब की जब वे रीवा में थे. वे जिले के फरेदा गाँव में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुये मां भारती के सच्चे सपूत एवं रीवा के लाल नायक दीपक सिंह गहरवार के अंतिम संस्कार में पहुंचे थें. उन्होंने शहीद नायक दीपक के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. इसके बाद उन्होंने प्रदेश की जनता से चीनी सामानों के बहिष्कार की बात कही. उन्होंने कहा की अब देश और मध्यप्रदेश में उन सभी सामानों का उत्पादन होगा, जिन्हे मजबूरन चीन से खरीदना पड़ता था. UP STF का आदेश, तुरंत मोबाइल से हटाएं ये 52 China Apps
उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश मजबूती के साथ अपने दुश्मनों के दांत खट्टे करने में सक्षम है. इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि, एक पक्का मकान एवं परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था. ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Next Story




