
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Bollywood फिल्मों में...
Bollywood फिल्मों में सुनाई देगी Rewa की Singer पूर्णिमा द्विवेदी की आवाज

रीवा। विंध्य की एक ऐसी प्रतिभा जिसने शून्य से शिखर की ओर चलने का रास्ता खुद तैयार किया हो और कहते हैं कि किस्मत से बढ़कर जज्बा होता है. और जिसके अन्दर जज्बा होता है,उनके लिए कोई भी काम कठिन नहीं होता। इसी हौसले के दम पर खुद को सिद्ध कर दिखाया है।
रीवा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित हिनौती,लालगांव की बेटी पूर्णिमा द्विवेदी पूनम ने अपनी मधुर आवाज और गायन की प्रतिभा के चलते पूर्णिमा आज शोहरत की बुलंदी पर हैं उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल,आकाशवाणी के विविध केंद्रों के अलावा हिन्दी एल्बम,भोजपुरी फिल्मों के गायकी का लोहा हिन्दुस्तान मान चुका है। वहीं इसके अलावा बघेली शार्ट फिल्मों एवं गीत, गज़लो की मधुर गायन के लिए रीवा का मान बढ़ा चुकी हैं पूर्णिमा द्विवेदी को बालीवुड फिल्म में गीत गाने का अवसर मिल रहा है जिसके लिए शीघ्र ही वो आडीशन के लिए मुंबई निकल रही हैं। एक सामान्य से कृषक पिता गोविन्द प्रसाद द्विवेदी माता अरूणा द्विवेदी ने बेटी की इस सफलता का श्रेय खुद पूर्णिमा की मेहनत और उनके हुनर को दिया है।
पूर्णिमा द्विवेदी की सफलता पर उनके भाई कवि संदीप द्विवेदी, मनीष द्विवेदी ,प्रिंस द्विवेदी, विद्यासागर मिश्रा राजू, उमेश मिश्रा विहान , व्यंग्यकार उमेश लखन, कामता माखन, आशीष तिवारी निर्मल, दीपक पटेल, बृजेश शुक्ला, अलंकृत पांडे, धीरेन्द्र सिंह के साथ ही रीवा के आमजनमानस ने विंध्य की बेटी पूर्णिमा द्विवेदी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




