रीवा

रीवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक मृत, आधा दर्जन घायल

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा जिले के जसो थाना अंतर्गत बरहाई गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जहां वृद्ध की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Rewa MP News: रीवा जिले के जसो थाना अंतर्गत बरहाई गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जहां वृद्ध की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया दिया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मृतक और घायल

मारपीट की कारण अमर सिंह 70 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि अमर सिंह के सेवानिवृत्त फौजी बेटे राहुल सिंह और अतुल प्रताप सिंह घायल है। दूसरे पक्ष के जिन लोगों को चोंट आई है उसमें संजीव सिंह 42 वर्ष, पुष्पेन्द्र सिंह 50 वर्ष और अनुज सिंह सभी निवासी भटवा टोला रहिकवारा थाना जसो बताए गए हैं। तीनों आपस में सगे भाई हैं।

विवाद का कारण

मृतक अमर सिंह के पुत्र अतुल सिंह ने बताया कि गत दिवस पुलिस ने गुल्ली सिंह नाम के व्यक्ति के पास से अवैध शराब पकड़ी थी, पुलिस को जांच में पता चला कि गुल्लीं सिंह का संजीव सिंह के साथ संबंध है। संजीव भी अवैध तरीके से शराब बिक्री में शामिल है। दूसरे पक्ष के लोगों को संदेह था कि वह शराब उन लोगों की मुखबिरी के कारण पकड़ी गई है। यही सोच कर आरोपी हमसे रंजिश मानने लगे थे। बुधवार को मेरे पिता अमर सिंह साइकिल से ख्ेत जा रहे थे। इसी दौरान गुल्ली सिंह, कुल्लू सिंह, कुल्लू सिंह, संजीव, पुष्पेन्द्र, अनुज सहित अन्य लोगों ने अमर सिंह पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने हम पर भी लाठी से हमला कर घायल कर दिया।

क्या कहता है दूसरा पक्ष

दूसरे पक्ष के संजीव सिंह ने बताया कि हम तीनों भाई खाद लेने जा रहे थे। इसी दौरा सेनि. फौजी राहुल सिंह ने अपने पिता और परिवार के अन्य लोगों की मदद से हम लोगों पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story