रीवा

रीवा में ब्लेडवारः बंद कमरे के अंदर खून से लथपथ मिली महिला और युवक, गला और हाथ की कटी है नस

rewa news
x

क्राइम न्यूज़ 

रीवा के समान थानांतर्गत छत्रपति नगर में महिला और युवक कमरे के अंदर खून से लथपथ मिले।

रीवा। बंद कमरे के अंदर महिला और युवक खून से लथपथ गंभीर हालात में पाए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही घटी घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नस काटे जाने से उनकी हालात गंभीर है।

रिश्ते के है चाची-भतीजा

जानकारी के तहत शहर के समान थाना अंतर्गत छत्रपति नगर में रहने वाले रजनीश दुबे के घर के कमरे के अंदर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे उनकी 32 वर्षीय पत्नी और भतीजा विनय दुबे खून से लथपथ हालत में पाए गए है। दोनो के न सिर्फ गर्दन कटी हुई है बल्कि हाथ की नस कट जाने से काफी खून घर में पाया गया है।

पति रजनीश ने दी पुलिस को सूचना

महिला के पति रजनीश ने मीडिया को बताया कि वह जरूरी कार्य से बाजार गया हुआ था। घर पहुंचा तो उसकी 7 वर्ष की बेटी और मां घर के बाहर परेशान बैठी थी। जबकि आरोपी विनय दुबे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जिसके चलते उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दिए। मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे।

दे रहा था धमकी

महिला के पति रजनीश दुबे ने बताया कि आरोपी युवक उसका करीबी है और वह दो वर्षो से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा है। वे मूलतः गढ़ थाना के सिगटी गांव के रहने वाले है और आरोपी विनय से तंग होकर वे पति-पत्नी रीवा में कमरा लेकर रह रहे थें। उन्होने बताया कि उसके मोबाइल पर विनय उसे धमकी भी दे रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने समान थाना में किए था। उस पर कार्रवाई नहीं हुई और आज यह घटना सामने है।

इस तरह की मानी जा रही घटना

माना जा रहा है कि आरोपी विनय दुबे घर में घुस कर महिला से दवाब बना रहा था और फिर वह ब्लेड से न सिर्फ महिला के गले में हमला कर दिया बल्कि उसके हाथ की नश काटने के बाद, खुद भी उसी तरह से अपने शरीर पर भी हमला कर लिया। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी घटना सामने आ पाएगी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story