रीवा

रीवा के त्योंथर में भाजपा का डैमेज कंट्रोल: तिवारीलाल नहीं लड़ेंगे चुनाव, सिद्धार्थ का समर्थन करेंगे; शक्ति प्रदर्शन के लिए बुलाई थी बैठक

Aaryan Puneet Dwivedi
27 Oct 2023 11:59 AM IST
रीवा के त्योंथर में भाजपा का डैमेज कंट्रोल: तिवारीलाल नहीं लड़ेंगे चुनाव, सिद्धार्थ का समर्थन करेंगे; शक्ति प्रदर्शन के लिए बुलाई थी बैठक
x
कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्थ तिवारी 'राज' को त्योंथर विधानसभा से टिकट दी गई है. इससे नाराज पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के बेटे एवं भाजपा नेता तिवारीलाल ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे.

रीवा जिले के त्योंथर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। इसके चलते पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के पुत्र तिवारीलाल कई दिनों से नाराज चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की थी।

इसे देख डैमेज कंट्रोल करने बीती रात उनके घर सांसद जनार्दन मिश्रा, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई नेता पहुंचे थे। लंबे समय तक चली बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात कराई गई। उन्हें कई तरह के आश्वासन दिए गए हैं।

सुबह जब समर्थक तिवारीलाल के पास जुटे तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से बात की जानकारी दी। इसके बाद तय किया गया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पहले समर्थकों के कहने की वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।

कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्थ को टिकट

त्योंथर विधानसभा से 2018 में भाजपा विधायक श्यामलाल द्विवेदी जीतकर आए थे। 2023 चुनाव के लिए पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के बेटे तिवारीलाल ने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी। लेकिन हाल ही में कांग्रेस छोडकर भाजपा में आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी राज को त्योंथर से भाजपा ने प्रत्याशी बना दिया। सिद्धार्थ कांग्रेस से त्योंथर प्रत्याशी बनना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने रमाशंकर सिंह पटेल को टिकट थमा दी। इसके पहले ही सिद्धार्थ भाजपा में आ गए और भाजपा ने त्योंथर प्रत्याशी बना दिया। जिसके चलते तिवारीलाल और कुछ अन्य भाजपाई नाराज हो गए और त्योंथर भाजपा में बगावती तेवर खुले तौर पर दिखने लगे। जिसके चलते मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा सहित कई भाजपा पदाधिकारी तिवारी लाल के घर पहुंचे और उन्हे मनाया। तिवारीलाल ने गुरुवार की सुबह बताया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी 'राज' का समर्थन करेंगे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story