रीवा

VD Sharma Rewa Tour: विंध्य में संगठन की नब्ज टटोलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, कही यह बात

VD Sharma Rewa Tour: विंध्य में संगठन की नब्ज टटोलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, कही यह बात
x
MP News: विंध्य में संगठन को मजबूत करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है

VD Sharma Rewa Tour: विंध्य के दौर पर पहुंचें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कहा कि विंध्य में संगठन को मजबूत करने का काम भारतीय जनता पार्टी (BJP) कर रही है, बूथ स्तर पर कार्यकर्त्ता मजबूती के साथ खड़ा हो रहा है।

उन्होने कहा कि पार्टी में अगर कोई गड़बड़ करता है तो पार्टी उसे ठीक करने का काम करती है। इसके लिए समीक्षा बराबर की जाती है। उसी के तहत वे विंध्य के रीवा से सीधी और सिंगरौली के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान संगठनात्मक चर्चा करने के साथ ही कई अहम बिन्दुओं पर फोकस किया जा रहा है।

मिशन 2023-24

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2023-24 (Mision 2024) के लिए पार्टी बराबर काम कर रही है और काम की समीक्षा भी की जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा हर गति विधि पर नजर रखती है हार हो या फिर पार्टी के किसी कार्यकर्त्ता के द्वारा की गई गलती हो, सभी की समीक्षा की जाती है और की जा रही है।

कार्यकत्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शुक्रवार की सुबह रेवांचल ट्रेन से रीवा पहुंचे, जहां कार्यकत्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वे राजनिवास पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं से चर्चा करने के बाद सीधी के लिए रवाना हो गए।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story