रीवा

विधानसभा चुनाव से पहले रीवा में नेताओं का 'होर्डिंग वार': BJP नेता ने लगवाई ‘कांग्रेस की 72 घूसें’ शीर्षक से घोटालों का जिक्र करती होर्डिंग

Sanjay Patel
24 July 2023 8:39 AM GMT
विधानसभा चुनाव से पहले रीवा में नेताओं का होर्डिंग वार: BJP नेता ने लगवाई ‘कांग्रेस की 72 घूसें’ शीर्षक से घोटालों का जिक्र करती होर्डिंग
x
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में ‘कांग्रेस की 72 घूसें’ शीर्षक से होर्डिंग लगवा दी गई। उक्त होर्डिंग को शहर के व्यस्ततम मार्ग सिरमौर चौराहे में लगवाया गया।

Rewa MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में ‘कांग्रेस की 72 घूसें’ शीर्षक से होर्डिंग लगवा दी गई। उक्त होर्डिंग को शहर के व्यस्ततम मार्ग सिरमौर चौराहे में लगवाया गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों व नेताओं की नजर जब कांग्रेस के घोटालों का जिक्र करती होर्डिंग पर पड़ी तो शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बताया गया है कि इस विवादित होर्डिंग को रविवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे लगवाया गया था।

होर्डिंग में 72 घोटालों का जिक्र

रीवा शहर के सिरमौर चौराहा में लगवाई गई होर्डिंग में नीचे की ओर गौरव तिवारी, भाजपा नेता रीवा म.प्र. लिखा हुआ है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह होर्डिंग भाजपा नेता द्वारा लगवाई गई है। जिसमें कांग्रेस के 72 घोटालों का जिक्र किया गया है। होर्डिंग में जीप घोटाला, रत्न ग्राफ्ट घोटाला, साइकिल घोटाला, बीएचयू फण्ड घोटाला, मुवा घोटाला, मारुति घोटाला, कुओ आयल डील घोटाला, सीमेंट घोटाला, इण्डियन बैंक घोटाला, चारा घोटाला, यूरिया घोटाला, HDW पनडुब्बी घोटाला, बोफोर्स घोटाला, हर्षद मेहता घोटाला, आइसक्रीम पार्लर सेक्स स्कैंडल, दूरसंचार घोटाला,

उर्वरक आयात घोटाला, पुरुलिया हथियार मामला, चीनी आयात घोटाला, पामोलीन तेल आयात घोटाला, एयरबस घोटाला, चुरुहट लाटरी घोटाला , सेंट किट्स जालसाज़ी मामला, लक्खुभाई पाठक घोटाला, रोशिनी एक्ट घोटाला, स्टाम्प पेपर घोटाला, बिहार बाढ़ राहत घोटाला, मप्र आईडीसी लोन घोटाला, स्कॉर्पिअन पनडुब्बी घोटाला, स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र घोटाला , सेना राशन चोरी चोटाला, 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, चावल निर्यात घोटाला, सत्यम कांड, आवास ऋण घोटाला, MCI रिश्वत कांड, चंडीगढ़ बूथ घोटाला, कॉमन वेल्थ गेम घोटाला, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला , गेगॉग अपांग पीडीएस घोटाला, पुणे भूमि घोटाला, पुणे आवास पोटाला, केरल सोलर घोटाला, महाराष्ट्र पीडीएस घोटाला , भारतीय वायु सेना भूमि घोटाला, आधार घोटाला, आंध्र प्रदेश शराब घोटाला, DIAL घोटाला, विदेशी मुद्रा घोटाला, कोयला घोटाला,

महाराष्ट्र स्टाम्प शुल्क घोटाला, विदेश मंत्रालय उपहार घोटाला, DGCA मुफ्त टिकट घोटाला, रेलवे आयरन और ढुलाई घोटाला, रेलवे रिश्वत घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड रिश्वत कांड, एमबीबीएस सीट घोटाला, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोटाला, वाड्रा जमीन घोटाला, HAL और रॉल्स रॉयस रक्षा घोटाला, AI फ़ैमिली फेयर स्कीम घोटाला, अमेठी राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट मामला, उत्तराखण्ड शराब लाइसेंस घोटाला, नागपुर भूमि क़ब्ज़ा घोटाला, वीरभद्र आय से अधिक संपत्ति मामला, कमल नाथ आईफा अवार्ड घोटाला, आईएनएक्स-चिदंबरम मामला, डीके शिवकुमार मनीलाउंड्रिंग मामला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, छिन्दवाड़ा जनसंपर्क घोटाला, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, गहलोत रीट पेपर लीक घोटाले का जिक्र है।

नगर निगम ने हटवाई होर्डिंग

शहर के व्यस्ततम चौराहे में कांग्रेस के घोटालों का जिक्र करती होर्डिंग रविवार की दोपहर लगवाई गई। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगीं। इसकी भनक जब कांग्रेस के नेताओं को लगी तो कुछ छुटभैया नेता भी मौके पर जा पहुंचे। होर्डिंग की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दी गई। बताया गया है कि मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को नगर निगम ने सिरमौर चौराहा में लगवाई गई उक्त होर्डिंग को हटवा दिया है।

Next Story