रीवा

रीवा प्रदेश की सभी समस्याओं को अनदेखा कर रही भाजपा, विरोध करने पर दर्ज हो रहे प्रकरण: आनंद

रीवा प्रदेश की सभी समस्याओं को अनदेखा कर रही भाजपा, विरोध करने पर दर्ज हो रहे प्रकरण: आनंद
x
आमजन और जनप्रतिनिधियों की आवाज भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार दबा रही है।

रीवा: आमजन और जनप्रतिनिधियों की आवाज भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार दबा रही है। सरकार के नीतियों का विरोध करने वालों पर झूठे प्रकरण दर्ज करवाए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ब्राह्मणों का अपमान किया है। यह बात राष्ट्रवादी पार्टी के सम्भागीय अध्यक्ष अनंद तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इतना ही नहीं श्री तिवारी ने देश हित, समाज हित के सम्बध में भी कई बातें कहीं। साथ ही प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी पर कई आरोप भी लगाए। पत्रकार वार्ता में आनंद तिवारी के साथ ही देवेन्द्रधर द्विवेदी, अमित मिश्रा, रामकिशोर दाहिया, यशेन्द्र सिंह, संतोष शुक्ला, फुजैल शाह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाल

सम्भागीय अध्यक्ष का कहना था कि रीवा जिले में चारां ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आमजन परेशान है और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास यात्रा निकाल कर आपनी ही पीठ अपने से थपथपा रही है।

मनमानी पर उतारू बिजली विभाग

उन्होने जिले के साथ-साथ प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर भी शवाल उठाया है। उन्होने कहा कि आज कोठी परिसर में एक समाजसेवी और अधिवक्ता बिजली विभाग की नाइंसाफी से त्रस्त जनता को राहत दिलाने आंदोलन धरने पर है। बिजली विभाग मनमानी बिल भेजकर न्यायालय तक पहुंचा रही है।

संभाग के सभी विधानसभा में प्रत्याशी लडेंगे चुनाव

एनसीपी सम्भागीय अध्यक्ष का कहना था कि राष्टवादी कांग्रेस पार्टी रीवा सम्भाग के सभी विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। पार्टी ईमानदार और जुझारू प्रत्याशियों का चयन करेगी जो आमजनता के दुख दर्द को अपना मानकार उनके अधिकारों के लिए लडे़।

Next Story