रीवा

Rewa Nagar Nigam Chunav 2022: भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास ने महापौर पद के लिए भरा पर्चा, कहा जन सुविधा और रिवर फ्रांट होगी प्राथमिकता

Rewa Nagar Nigam Chunav 2022
x
Rewa Nagar Nigam Chunav 2022: रीवा नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Rewa Nagar Nigam Chunav 2022: भाजपा के गहन मंथन के बाद रीवा महापौर पद के लिए प्रबोध व्यास की उम्मीदवारी तय की गई और उन्होने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ जनो के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुच कर पर्चा दाखिल कर दिया है। शुक्रवार दोपहर को पार्टी के लोग ढे़कहा स्थित अलट कुंज में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुचें। जहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने अपना नामाकंन फार्म प्रस्तुत करके प्रक्रिया को पूरा किया।

पूर्व मंत्री और सांसद रहे साथ

महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास के पर्चा भरने के समय रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व महापौर ममता गुप्ता, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र पाण्डेय, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारीगण व भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

पूर्व महापौर के कार्यो को प्रथमिकता

पर्चा दाखिले के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास ने कहा कि रीवा शहर के जो भी पूर्व महापौर ने काम को शुरू किए है उन कामों को आगे बढ़ाना और उन्हे पूरा करना तो है ही, इसके साथ शहरवासियों की सुविधाओं और रीवा की जीवन दायनी बीहर नदी के तट पर बन रहे रिवर फ्रांट को प्रोजेक्ट के अनुसार काम करने की प्राथमिकता होगी।

13 जुलाई को मतदान तथा 18 को मतगणना

राज्य निवार्चन आयोग के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में करवाए जा रहे है। जिसमें से रीवा नगर निगम का चुनाव 13 जुलाई को होगा। जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे, जबकि 18 जुलाई को सुबह 9 बजे मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

Next Story