रीवा

MP Rewa News: बाइक सवार युवकों ने एएसआई को पीटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

MP Rewa News: बाइक सवार युवकों ने एएसआई को पीटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
x
MP Rewa News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 186, 294, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

MP Rewa News: शहर के सिरमौर चौराहे के समीप बीते दिवस बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी कर रहे एएसआई (ASI) की लाठी से पिटाई कर दी। घायल एएसआई वीरेन्द्र सिंह द्वारा घटना की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 186, 294, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा एएसआई का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एएसआई को छुट्टी दे दी गई है। एएसआई पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

कैसे हुई घटना

पुलिस ने बताया कि यातायात में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह सिरमौर चौराहे में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दरमियान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। बाइक से संबंधित समस्त दस्तावेज पूरे न होने पर आरोपी बाइक सवार युवक एएसआई से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने समीप ही एक दुकान के बाहर पड़ी लाठी से एएसआई की पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग गए। दिन दहाड़े एएसआई पर हमला किए जाने का पता चलते ही पुलिस सकते में आ गई।

ये हैं आरोपी

एएसआई पर हमला करने के मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उसमें अमर सिंह उर्फ लकी सिंह पुत्र अर्जुन सिंह 32 वर्ष निवासी अमहिया और जीतू उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र अयोध्या सिंह 40 वर्ष निवासी नरेन्द्र नगर शामिल है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया।

वर्जन

एएसआई पर हमला किए जाने का प्रकरण थाने में दर्ज किया गया है। एएसआई पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया

Next Story