रीवा

रीवा: हाइवा की ठोकर से बाइक सवार आरक्षक की पत्नी और 11 साल की बेटी की मौत

Rewa Accident News
x

Accident

Rewa MP News: जिले के सिरमौर थाना अंतर्गत खैरहन के समीप बीती शाम हाइवा ने सामने से जा रही बाइक को ठोकर मार दी।

Rewa MP News: जिले के सिरमौर थाना अंतर्गत खैरहन के समीप बीती शाम हाइवा ने सामने से जा रही बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक सवार पुलिस आरक्षक प्रदीप साकेत की 11 साल की बेटी पल्लवी साकेत की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी रश्मि साकेत निवासी रतहरा सिटी कोतवाली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर जांच शुरू कर दी हैं।

बताया गया है कि रतहरा निवासी प्रदीप साकेत शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत नौबस्ता चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बीती शाम आरक्षक की पत्नी रश्मि साकेत और बेटी पल्लवी रिश्ते के फूफा के साथ बाइक में सवार होकर रिश्तेदारी में सिरमौर थाना क्षेत्र के कोल्हा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दूसरी बाइक में आरक्षक प्रदीप और उसकी एक अन्य बेटी मौजूद थी।

जैसे ही बाइक खैरहन के समीप पहुंची पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक में सवार आरक्षक की बेटी पल्लवी की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी रश्मि और फूफा घायल हो गए। दूसरी बाइक में सवार होकर पीछे से आ रहे आरक्षक द्वारा घायल पत्नी और फूफा को सिरमौर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

यहां भर्ती रही पत्नी की गंभीर हालत होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। बताते हैं कि एसजीएमएच के सर्जरी आईसीयू वार्ड में भर्ती रही महिला की देर रात चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मृतक मां-बेटी के शव का पीएम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

शोक का माहौल

एक साथ आरक्षक की पत्नी और बेटी की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। अस्पताल में चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय, नौबस्ता चौकी प्रभारी मनोज गौतम के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी आरक्षक प्रदीप को सांत्वना देने के लिए खडे़ दिखाई दिए।

Next Story