रीवा

रीवा में कुसुम योजना को लेकर आई बड़ी UPDATE, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी ने दी जानकारी

रीवा में कुसुम योजना को लेकर आई बड़ी UPDATE, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी ने दी जानकारी
x
MP Rewa Pradhan Mantri Kusum Yojana: ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों के रूप में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

MP Rewa Pradhan Mantri Kusum Yojana: ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों के रूप में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) के अनुदान पर सोलर पंप दिये जाते हैं। इस संबंध में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि कुछ शरारती तत्व सोलर पंप लगाने के नाम पर किसानों को गुमराह करके अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं।

रीवा जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में कुसुम योजना के तहत सोलर पंपों की स्थापना मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के द्वारा की जा रही है। इस योजना में ऑनलाइन पंजीयन कराने पर किसान को योजना का लाभ दिया जाता है।

हितग्राही अंश का भुगतान ही केवल ऑनलाइन पोर्टल में ही किया जा रहा है। पात्र किसानों को पंजीयन कराने पर पोर्टल सीएम सोलर पंप डॉट एमपी जीओव्ही डॉट इन पर किसान की अंश राशि जमा करायी जाती है। यदि कोई व्यक्ति सोलर पंप के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास करें तो तत्काल इसकी सूचना अपने निकटतम पुलिस थाने तथा जिला अक्षय ऊर्जा कार्यालय को दें। कार्यालय का फोन नंबर 07662-251405 है।

आधुनिक खेती तकनीक अपनाकर को बनाया फायदे का धंधा

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान जनपद अन्तर्गत बरा गांव के निवासी सत्यभान सिंह ने खेती में आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती को लाभ का धंधा बना दिया। एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त सत्यभान सिंह अपने 7 एकड़ जमीन में पहले परंपरागत ढ़ंग से गेंहू, धान, प्याज, टमाटर की उपज लेते थे जिससे उन्हें वर्ष भर में एक लाख 46 हजार रूपये की आमदनी होती थी।

वह खेती के साथ-साथ गाय पाल कर डेयरी का भी व्यवसाय करते हैं। कृषक सत्यभान सिंह को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक राजेश सिंह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती करने की समझाइश दी। कृषक सिंह ने अच्छी क्वालिटी के बीज का उपयोग किया तथा कृषि यंत्रीकरण अपनाकर खेती की जिसका परिणाम रहा कि उन्हें वर्ष में 3 लाख 9500 रूपये का लाभ हुआ जो पूर्व के लाभ की तुलना में तिगुना है। श्री सिंह ने बताया कि खेती के साथ सब्जी फसल का उत्पादन लेने तथा डेयरी व्यवसाय के साथ आय में वृद्धि हुई और मेरा जीवन खुशहाल हो गया। हितग्राही का मोबाइल नं. 8435086778 है।

Next Story