रीवा

रीवा के किसानो के लिए उपार्जन को लेकर बड़ी अपडेट, MSP पर हुई 681960 क्विंटल गेंहू की खरीदी, 20 मई हुई अंतिम तिथि

MP Rewa News
x
MP Rewa News: एमपी के लाखो किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Rewa MP News: एमपी के लाखो किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में वर्ष 2023-24 में गेंहूँ उपार्जन की अवधि में 20 मई 2023 तक वृद्धि की गई है। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में असमायिक वर्षा के कारण कई किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाये हैं। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा किसान हित में निर्णय लेते हुए गेहूँ उपार्जन की अवधि में वृद्धि की है।

खाद्य मंत्री सिंह ने जानकारी देते हिये बताया की कि भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग में उपार्जन 12 मई 2023 एवं शेष संभागों में 15 मई 2023 तक किया जाना था। उन्होंने बताया कि उपार्जन अवधि में वृद्धि किये जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।

समर्थन मूल्य पर हुई 681960 क्विंटल गेंहू की खरीद

रीवा जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 16 मई तक 14295 किसानों से 681960 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 14491 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। इसमें से 9927 लाख 71 हजार रुपए किसानों के बैंक खाते में जारी कर दिए गए हैं। खरीदे गये गेंहू में से 607091 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 19637 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं।

व्यापारियों द्वारा मंडियों में अधिक मात्रा में गेंहू खरीद के कारण अन्य वर्षों की तुलना में समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बनाये गये केन्द्रों में गेंहू के आवक कम है। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। गेंहू खरीदी के लिए अंतिम तिथि 20 मई कर दी गयी है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story