रीवा

रीवा के नागरिको के लिए बड़ी खबर, 40 अवैध कॉलोनियां हुईं लीगल, हजारो नागरिको को मिलेगा लाभ

Rewa MP News
x
Rewa MP News: शहर के 40 अवैध कालोनियों को नियमित किया गया। इस दौरान विभिन्न हितग्राहियों को बैध कालोनी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत अन्य 31 कालोनियों को भी नियमित करने की कार्यवाही होगी।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अवैध कालोनियों के विकास के लिए कार्य की आज से शुरूआत हुई। अब दिसंबर 2022 तक की स्थिति में अवैध कालोनियों को बैध कर दिया गया है।

रीवा की 40 कॉलोनियां हुईं वैध

बता दें की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से इस कार्यक्रम को संबोधित किया जिसका लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। निगम के टाउन हॉल में शहर की बहुप्रतीक्षित अवैध कालोनी के विकास कार्य एवं भवन अनुज्ञा के कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें शहर के 40 अवैध कालोनियों को नियमित किया गया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान विभिन्न हितग्राहियों को बैध कालोनी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत अन्य 31 कालोनियों को भी नियमित करने की कार्यवाही होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जो लोग अवैध कालोनी में प्लाट लिये थे उनको विल्डिंग परमीशन नही मिल पा रही थी एवं माकान का निर्माण नही हो पा रहा था ऐसी शहर की कुल 71 कालोनियॉ थी जो अवैध थी और पूरे मध्यप्रदेश में 42 हजार अबैध कालोनियॉ थी जो अब बैध हो गई है। अब नगर निगम मकान बनाने की अनुमति दे सकता है और अब वो अपना माकान बनवा सकते है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति का अवैध कालोनी में अपनी जमीन है वहां मकान बनवाने के लिये अपना नक्शा अब पास करवा सकते है। निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने बताया कि हमारे शहर में बहुत सारी कालोनियों थी जिसमें निर्माण कार्य नही किया जा सकता था अब उनका विकाश कार्य कर सकते है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story