रीवा

REWA में होने वाले विंध्य महोत्सव को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए : REWA NEWS

REWA में होने वाले विंध्य महोत्सव को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए : REWA NEWS
x
रीवा (REWA NEWS) :  इस साल भी विंध्य महोत्सव का आयोजन संभावित नहीं दिख रहा है। पिछले दो सालों से विंध्य महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया है। वर्ष 2019 में लोक सभा चुनाव और उसके बाद 2020 में कोराना के कारण विंध्य महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा सका। इस साल भी कोराना की काली छाया मंडरा रही है। विंध्य महोत्सव का आयोजन संभव नहीं दिख रहा है।

हांलाकि कोरोना रिटर्न का खतरा अब महसूस हो रहा है लेकिन पूर्व से कोई तैयारी न होने से बघेल खंड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति ने नाराजगी जाहिर की है। सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह उनका बैनर व पोस्टर वापस कर दे, समिति विंध्य महोत्सव का आयोजन स्वयं कर लेगी। इस संबंध में आयोजन समिति ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है।

ज्ञात हो कि बघेलखंड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति व नगरनिगम रीवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन करता रहा है। 2015 में तत्कलीन कलेक्टर राहुल जैन द्वारा बघेल खंड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति का बैनर लेकर जिला प्रशासन व संस्कृति विभाग मप्र द्वारा आयोजन कराया गया। लगातार तीन वर्षों का विंध्य महोत्सव काआयोजन किया गया लेकिन जैसे ही कलेक्टर राहुल जैन का तबादला हुआ, विंध्य महोत्सव का आयोजन भी खटाई में चला गया। तब से आज तक विंध्य महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ।

उल्लेखनीय पांच दिवसीय आयोजन में बच्चों से बूढ़ों तक को भाग लेने का मौका मिलता था। बच्चों को जहां साहसिक खेलों में जौहर दिखाने का मौका मिलता था वहीं बुर्जुगों का विंध्य की कला संस्कृति प्रस्तुत करने का मौका मिलता था। सिने कलाकार भी कई तरह की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। पूरे पांच दिनों तक जश्न का माहौल रहता था। तत्कालीन कलेक्टर राहुल जैन ने व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष कॉर्नर भी बनाए थे। विंध्य के लोग एक बार विंध्य महोत्सव का आयोजन पुराने स्वरूप में चाहता है।

Next Story