
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- BIG NEWS : हादसे का...
BIG NEWS : हादसे का दिन रहा गुरूवार, छह की मौत, छह हुए घायल : REWA NEWS

एक बार फिर गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमागखून से लाल हो गया। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनका बेटा और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास की है,जिसमें कृष्णमुरारी शुला पिता राजनारायण 61 वर्ष निवासी चाकघाट अपनी पत्नी शांति शुला 53 वर्ष, पुत्र विनीत शुला और रिश्तेदार आशु शुला निवासी चाकघाट कार से सीधी जा रहे थे। कार सवार जैसे ही मऊगंज थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी लगते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कृष्णमुरारी शुला और उनकी पत्नी शांति शुला को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चला रहे उनके बेटे की हालत गंभीर होते देख प्रयागराज के ले गए। वहीं घायल रिश्तेदार आशु शुला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि पूरा परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने सीधी से अपने गृहग्राम चाकघाट आया था। गुरुवार सुबह सभी अल्टो कार से अपने कार्यस्थल सीधी जा रहे थे। मृतक कृष्णमुरारी शुला शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी शांति शुला महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर मझौली में पदस्थ हैं। वहीं रिश्तेदार आशु शुला मझौली में शिक्षक है। घटना के बाद डंपर चालक के खिलाफ 279 ,337 304 ए का मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना का कारण डंपर चालक की लापरवाही और ओवरटेक बताया जा रहा है। किसान को बाइक ने मारी टकर : सेमरिया थाना क्षेत्र निवासी दादू लाल पटेल सुबह रोज की तरह अपने खेत से दोपहर के समय राई का बोझा बांधकर अपने सिर में लादकर घर आ रहे थे। जैसे ही वे हाइवे पहुंचे तभी रीवा मार्ग की तरफ से आ रही तेज रतार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वे घायल हैं। पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टकर : विपिन पटेल पिता राजमणि पटेल निवासी संसारपुर थाना बैकुंठपुर गुरुवार की सुबह रीवा आया था। युवक पैदल ही आरटीओ कार्यालय की तरफ जा रहा था और जैसे ही नहर के पास पहुंचा पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया।




