रीवा

रीवा में गेहूं उपार्जन को लेकर बड़ी सूचना, कलेक्टर ने जारी किये आदेश, ऐसे चेक होगा अनाज

Rewa Collector Manoj Pushp News
x
Rewa MP News: जिले के किसानो के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की रीवा जिले भर में समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से 15 मई तक गेंहू का उपर्जान होगा।

जिले के किसानो के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की रीवा जिले भर में समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से 15 मई तक गेंहू का उपर्जान होगा। पंजीकृत किसानों से निर्धारित मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गुणवत्तापूर्ण गेंहू की खरीद की जाएगी। गेंहू की गुणवत्ता की निगरानी के लिए तथा गोदाम स्तर पर सर्वेयर तैनात रहेंगे। सर्वेयर मोबाइल एप के द्वारा गेंहू के गुणवत्ता की जांच करेंगे।

इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में सर्वेयर मोबाइल एप के माध्यम से किसान द्वारा खरीदी केन्द्र पर उपार्जन के लिए लाए गए गेंहू की जानकारी दर्ज करेंगे। यदि गेंहू अमानक होता है तो इसकी दुबारा प्रविष्टि 48 घंटे बाद होगी। गेंहू के अमानक होने पर खरीदी केन्द्र में परिवर्तन प्रतिबंधित रहेगा। सर्वेयर द्वारा अमानक किए गए गेंहू के सेंपल खरीदी केन्द्र में सुरक्षित रखे जाएंगे।

कलेक्टर ने बताया कि गोदाम स्तर पर भी गुणवत्ता नियंत्रक एप के माध्यम से गेंहू के गुणवत्ता की जानकारी दर्ज करेंगे। गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों में भी एप पर गेंहू के गुणवत्ता की जानकारी दर्ज की जाएगी। यदि ट्रक का आंशिक गेंहू ही स्वीकृति योग्य है तो उसकी स्वीकृति दर्ज की जाएगी। इस वर्ष आंशिक स्वीकृति-अस्वीकृति का प्रावधान मोबाइल एप में किया गया है। किसानों से अनुरोध है कि उपार्जन शुरू होने पर अच्छी गुणवत्ता का ही गेंहू केन्द्र पर लेकर आएं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story