
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में भाजपा को बड़ा...
रीवा में भाजपा को बड़ा झटका: पंचायत चुनाव की मतगणना में पीछे रह गए विस अध्यक्ष के बेटे समेत कई दिग्गज

MP Panchayat Election 2022
एमपी पंचायत चुनाव परिणाम 2022 : रीवा. रीवा के 3 जनपदों में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मतगणना का कार्य भी अधिकांश स्थलों में पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक रुझानों में भाजपा के कई बड़े दिग्गजों को झटका लगा है। एमपी विस अध्यक्ष के बेटे भी बड़े अंतर से पीछे चल रहें हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के बेटे काउंटिंग में पीछे
एमपी विस अध्यक्ष गिरीश गौतम (Girish Gautam) के पुत्र राहुल गौतम (Rahul Gautam) और भतीजे पद्मेश गौतम (Padmesh Gautam) जिला पंचायत की वार्ड 27 से आमने-सामने थे। मतगणना में विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम देर रात तक आए रुझानों में करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे।
कई मतदान केंद्रों में बिजली गुल होने की वजह से पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतगणना (Panchayat Chunav 2022 Vote Counting) का कार्य प्रभावित हुआ है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने देर रात हंगामा भी मचाया और आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है।
इधर, जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 24 से प्रत्याशी रही मनगवां विधायक पंचू लाल प्रजापति (Mangawan MLA Panchu Lal Prajapati) की पत्नी पूर्व विधायक पन्ना बाई (Ex MLA Panna Bai) करीब डेढ़ हजार से अधिक वोटों से पीछे बताई गई हैं उनके आगे रीना देवी ने बढ़त बनाई है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया करीब 500 से अधिक वोटों से पीछे बताई गई हैं। इन्होंने मऊगंज जनपद के वार्ड 8 से नामांकन भरा था। कांग्रेस समर्थित शेख मुख्तार सिद्दीकी से वह पीछे हो गई हैं।
पति-पत्नी ने बनाई बढ़त
पंचायत चुनावों में कई परिवारों के 1 से अधिक सदस्य चुनाव मैदान में थे। इनमें से नईगढ़ी जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू वार्ड क्रमांक 10 से आगे बताए गए हैं तो उनकी पत्नी डॉ. रिचा सिंह भी अन्य प्रत्याशियों से अधिक वोट पाकर आगे चल रही हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




