रीवा

रीवा: विकास यात्राओं में ₹648400000 के 451 निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जानें आपके इलाके में क्या बनवा रही सरकार?

Suyash Dubey | रीवा रियासत
20 Feb 2023 3:50 PM IST
Updated: 2023-02-20 10:21:48
Madhya Pradesh Rewa News
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार द्वारा पिछले दिनों हर जिले में विभिन्न विकास यात्राओं (MP Vikas Yatra) रीवा जिले (Rewa District) भर में अधोसंरचना विकास के लिए विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्य कराये जाते हैं।

Rewa MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार द्वारा पिछले दिनों हर जिले में विभिन्न विकास यात्राओं (MP Vikas Yatra) रीवा जिले (Rewa District) भर में अधोसंरचना विकास के लिए विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्य कराये जाते हैं।

इनमें आमजनता की सुविधाओं और सेवाओं से जुड़े निर्माण कार्य प्राथमिकता से किये जाते हैं। बता दें की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन तथा अन्य कार्यों के लिए विभागीय मद से अनेक निर्माण स्वीकृत हुए हैं। इनका विकास यात्रा के माध्यम से विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा भूमिपूजन कराकर निर्माण कार्य आरंभ किया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले में 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा में 18 फरवरी तक 451 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है। इनकी कुल लागत 64 करोड़ 89 लाख रूपये है। इन निर्माण कार्यों में विद्युत सब स्टेशन, गौशाला, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त कक्ष, सामुदायिक भवन, सुलभ काम्पलेक्स, छात्रावास भवन तथा नल जल योजना के निर्माण कार्य शामिल हैं।

यहाँ हुआ इतने कार्यों का भूमि पूजन

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रीवा में की गई विकास यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 622 लाख के 96 कार्यों तथा रीवा विधानसभा क्षेत्र में 414 लाख के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। विधानसभा मनगवां में 947 लाख के 96 कार्यों तथा विधानसभा देवतालाब में 181 लाख के 24 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। विकास यात्रा में विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 1350 लाख के 20 निर्माण कार्यों तथा त्योंथर में 715 लाख के 33 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 732 लाख के 65 कार्यों तथा विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 1528 लाख के 99 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। विकास यात्रा के माध्यम से आमजनता को 451 निर्माण कार्यों की सौगात मिली है।

Next Story