रीवा

बल्कर की चपेट में आया डायल 100, पुलिस कर्मियों ने फिर ऐसे बचाई जान : REWA LOCAL NEWS

रीवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगनवां बाइपास में एक 16 चक्का बल्कर वाहन बीच सड़क में अनियंत्रित हो चारो खाने चित हो गया। घटना में बल्कर सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के आंबी की बताई गई है। वहीं बल्कर की चपेट में आने से रायुपर कर्चुलियान थाने का डायल 100 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि वाहन में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। बताया गया है कि बल्कर वाहन को नाबालिग चला रहा था। इस घटना के बाद हाइवे में लंबा जाम लग गया। 

मिली जानकारी अनुसार सीमेंट लोड 16 चक्का बल्कर उत्तरप्रदेश की जा रहा था जहां तेज रफ्तार दौड़ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इसी बीच रायपुर कर्चुलियान थाना डायल 100 वाहन भी गुजर रहा था जो बल्कर की चपेट में आ गया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि वाहन में सवार पुलिस कर्मी घटना को भांपते हुए इससे पूर्व ही वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

माना जा रहा है कि पुलिस कर्मी तत्परता नहीं दिखाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं बल्कर के बीच सड़क में पलटते ही लंबा जाम लग गया। घटना जानकारी होने मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके बाद जाम खुलवाया गया।

Next Story