रीवा

Ayodhya Case Verdict 2019 Live: रीवा में भी अलर्ट पर प्रशासन और पुलिस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
Ayodhya Case Verdict 2019 Live: रीवा में भी अलर्ट पर प्रशासन और पुलिस
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए जा रहे फैसले के मद्देनजर राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश शनिवार देर रात जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अयोध्या केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करे हम सभी मिल-जुलकर उसका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को अखंड भारत की धर्मनिरपेक्षता को ध्यान में रखते हुए अपना भाईचारा कायम रखते हुए आपसी सौहार्द व सद्भाव कायम रखना है। देश भर में अमन-चैन व शांति कायम रखना है।

बता दें मध्यप्रदेश के जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है और सुरक्षा के लिए एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी पूरे प्रदेश में तैनात किए गए हैं।

अयोध्या के फैसले के चलते पुलिस प्रशासन के निर्देश पर रीवा जिले में भी सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सुबह से शहरभर में गश्त कर रही है। सभी क्षेत्रों में शांति-व्यवस्था कायम रखने विशेष एहतिायत बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी धर्मों के धर्माचार्यों ने अपने-अपने धर्मावलंबियों से संयम बरतने की अपील की है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करने पर बल दिया गया है। अफवाहों से सावधान रहने की हिदायत दी गई है। जिला अदालत, कलेक्ट्रेट सहित सभी महत्वपूर्ण शासकीय इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक आवाजाही वाली जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

रीवा की सब्जी मंडी और दुकानों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस की पैनी नजर हैं, शहर के सभी CCTV कैमरों से निगरानियाँ रखी जा रही है।

वहीँ शासन के आदेशानुसार आज सभी स्कूल कॉलेज में छुट्टियां दे दी गई है, वहीँ क़ानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Next Story