
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: न्याय के लिए भटक...
रीवा: न्याय के लिए भटक रहे MP विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे, मनगवां थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

MP Rewa News: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के भतीजे को न्याय के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मनगवां थाने के कई बार चक्कर लगाने के बाद भी फरियादी उत्कर्ष गौतम को न्याय नहीं मिला। बताते हैं कि फरियादी उत्कर्ष गौतम ने मनगवां थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप भी लगाए है। अब इनके द्वारा लगाए गए आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा।
बताया गया है कि मनगवां थाना के करांदी निवासी उत्कर्ष गौतम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान में चोरी की हुई थी। चोरी की शिकायत थाने में की गई। इसके बाद भी पुलिस आज तक चोरों का पता नहीं लगा पाई। फरियादी की माने तो चोरों का पता लगाने के लिए उसके द्वारा पूर्व में कई बार थाने सहित पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी आज तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।
पैसे मांगने का आरोप
उत्कर्ष ने मनगवां थाना प्रभारी पर कार्रवाई के एवज में पैसे की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। फरियादी की माने तो पुलिस चोरी के आरोपियां को इसलिए नहीं पकड़ रही क्यांकि उनके द्वारा थाना प्रभारी के पैसे की डिमांड को पूरा नहीं किया गया। फरियादी द्वारा थाना प्रभारी वे वाट्सएप में की गई बातचीत के अंश भी सोसल मीडिया में वायरल किए गए है। वायरल चैट के अनुसार थाना प्रभारी द्वारा उनसे पैसों की डिमांड की जा रही है।
वर्जन
फरियादी के मकान में चोरी हुई थी। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस पर कार्रवाई और पैसे मांगने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है।
जेपी पटेल, थाना प्रभारी मनगवां




