रीवा

आशा सिंह का महापौर के रूप में REWA के विकास में महत्वपूर्ण योगदान- RAJENDRA SHUKLA

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:54 AM IST
आशा सिंह का महापौर के रूप में REWA के विकास में महत्वपूर्ण योगदान- RAJENDRA SHUKLA
x
आशा सिंह का महापौर के रूप में REWA के विकास में महत्वपूर्ण योगदान- RAJENDRA SHUKLA REWA। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय

आशा सिंह का महापौर के रूप में REWA के विकास में महत्वपूर्ण योगदान-RAJENDRA SHUKLA

REWA। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नगर की पूर्व महापौर श्रीमती आशा सिंह का लम्बी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। श्रीमती आशा सिंह मण्डल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहीं। उनके निधन पर भाजपा कार्यालय में शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

REWA: स्थानांतरित डॉ. भार्गव को दी गई विदाई, नवागत कमिश्नर का हुआ स्वागत

पार्टी के पूर्व मंत्री रीवा विधायक RAJENDR SHUKLA ने आशा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर दूरभाष से शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि श्रीमती आशा सिंह ने रीवा जिले में पार्टी को घर घर पहुंचाने का काम किया। उनका व्यक्तित्व सहज सरल और चुम्बकीय था महिलाओं के बीच पार्टी का काम खड़ा कर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को तैयार किया। संगठन में छोटी इकाई से राष्ट्रीय स्तर तक काम किया। महापौर के रूप में उन्होने रीवा नगर के विकास की शुरुआत की। ईश्वर उन्हे मोच्छ प्रदान करे और पूरे परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने श्रीमती आशा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने संघर्ष के बल पर अपना स्थान बनाया था उन्होने नगर के विकास के लिए महापौर के रूप में काम किया है वह हमेशा हम सबको याद रहेगा। दबाव के आगे न झुककर उन्होने तत्कालीन सरकार के खिलाफ महापौर रहते हुए संघर्ष किया जो यादगार रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अजय सिंह ने श्रीमती आशा सिंह के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा उनका व्यक्तित्व अत्यन्त ही सहज था उन्होने पार्टी के विस्तार में महती भूमिका का निर्वहन किया है उनके निधन से भाजपा परिवार को क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने श्रीमती आशा सिंह के निधन को व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वो हमें पुत्रवत स्नेह करती थी और भाजपा में सैद्धांतिक पक्ष से हमें अवगत कराया था।

REWA: कलेक्टर ने ग्राम बरा एवं तहसील सेमरिया को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त करने के दिये आदेश

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सिंह ने आशा सिंह के निधन को पारिवारिक क्षति बताते हुए कहा कि उनके मायके और ससुराल पक्ष से हमारे पारिवारिक रिस्ते थे हमेशा वो पारिवारिक स्नेह देती थी। अपने संघर्ष और कर्मठता की बजह से उन्होने रीवा जिले में पार्टी को मजबूत किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव पाण्डेय, कमलेश्वर सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम, पंचूलाल प्रजापति, केपी त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, श्यामलाल द्विवेदी ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं भाजपा कार्यालय में शोक श्रद्धांजलि के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, अंजू मिश्रा, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती विमलेश मिश्रा, ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोरोना का बहाना बनाकर रीवा के गंभीर मरीज को बिना इलाज के लौटाया, दो अस्पतालों को नोटिस

शोक श्रद्धांजलि सभा में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रबोध व्यास, व्यंकटेश पाण्डेय, विवेक दुवे, सरस्वती गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, संतोष पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रा, शिवम द्विवेदी, प्रकाश सोनी, शेखर सचिदेवा, बाला द्विवेदी, अनिल पटेल, बीरेश पाण्डेय, देवांशु मिश्रा, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर तिवारी, शरद साहू, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। [signoff]
Next Story