रीवा

रीवा में होगी आर्मी की भर्ती रैली, प्रशासन ने की तैयारी

Indian Army Recruitment 2022
x

Indian Army Rally Rewa 2022

Indian Army Rally Rewa 2022: भारतीय सेना में भर्ती को लेकर रीवा प्रशासन ने की तैयारी

Indian Army Rally Rewa 2022: लम्बे समय से सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे एमपी के युवाओं के लिए गुड न्यूज आ रही है। दरअसल जल्द ही सेना की भर्ती रैली रीवा में आयोजित होने वाली है। इसको लेकर अब रीवा प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिससे भर्ती के दौरान किसी भी तरह की गदर न हो सकें और अर्मी के हिसाब से फिट उम्मीदवारों का चयन किया जा सकें।

कलेक्टर ने जारी किया प्रमाण पत्र

भारतीय सेना में भर्ती को लेकर बताया गया कि आने वाले महीनों में रीवा शहर के अंदर आर्मी की वृहद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली कराने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। तो वही कलेक्ट्रेट में एक तैयारी बैठक भी कलेक्टर ने की है।

कलेक्टर ने कहा युवाओं के लिए अच्छा मौका

कलेक्टर मनोज पुष्प (Collector Manoj Pushp) ने कहा कि यह भर्ती रैली युवाओं के लिए एक अच्छा मौका होगा। जिसके माध्यम से युवा देश सेवा का लाभ ले सकेंगे। उन्होने बताया कि रीवा संभाग के सभी जिलों के लोग सेना में अधिकारी व जवान के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। तो वही यह रैली युवाओं के लिए सुनहरा अवसर होगी।

5 वर्ष बाद भर्ती

जानकारी के तहत इससे पूर्व रीवा में वर्ष 2017 में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन हुआ था। तो वही लगभग 5 वर्षो बाद एक बार फिर सेना की भर्ती रैली का आयोजन किए जाने के लिए तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि यहां के युवा लगातार सेना की भर्ती रैली को लेकर मांग उठाने के साथ ही कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी कर चुके है।

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में एसपी नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी गंगा, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा, डीसपी यातायात मनोज शर्मा और यातायात के दिलीप तिवारी उपस्थित रहे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story