रीवा

रीवा आईजी को देख थर्राए असामाजिक तत्व, बदहवास भागे

Aaryan Dwivedi
26 Feb 2021 3:21 PM GMT
रीवा। आईजी उमेश जोगा, डीआईजी एवं कलेक्टर एक साथ शहर की व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण पर निकले। अधिकारियों ने कई भीड़भाड़ वाले प्वाइंटों का निरीक्षण किया। वहीं आईजी को देखते ही असामाजिक तत्व बदहवास भाग निकले। जो जिस हालत में था उसी स्थिति में भागा। वहीं दुकानदार भी आईजी को देख थर्रा गए। जिन दुकानों एवं ठेलों के सामने असामाजिक तत्वों का देर रात तक जमघट लगा रहता था, आईजी के भ्रमण की जानकारी लगते ही दुकानदार और असामाजिक तत्वं गायब रहे। इस दौरान आईजी, डीआईजी एवं कलेक्टर द्वारा शहर के दर्जन भर प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया। 

आईजी ने सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम जल्द कार्रवाई शुरू करेगी। बैजू धर्मशाला में नशाखोरी की शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने दबिश दी। जहां अधिकारियों को देखते ही नशेड़ी भाग खड़े हुए। आईजी ने समान, विश्वविद्यालय व अमहिया थाना के लिए भवन निर्माण कराने जमीन देखी। उन्होंने विवादित जमीनों के मामलों का निराकरण कर थानों के लिए जल्द आवंटित कराने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर इलैयाराज टी ने कहा कि हम लोग व्यवस्था देख रहे हैं, जहां कमी दिखेगी उसे व्यवस्थित किया जाएगा।

...तो असामाजिक तत्व भूमिगत हो जाएंगे
यदि पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि कालीन गश्त की व्यवस्था कड़ाई से शुरू कराई जाय तो शहर के असामाजिक तत्व या तो शहर छोड़ देंगे अथवा भूमिगत हो जाएंगे। यही नहीं शहर की व्यवस्था जांचने कभी-कभार रीवा आईजी भ्रमण पर निकल पड़े तो फिर शहर में न तो नशेड़ी दिखेंगे और न ही असामाजिक तत्व नजर आएंगे, लेकिन हवा-हवाई की बजाय प्रत्यक्ष रूप से कुछ करना पड़ेगा।

Next Story