रीवा

रीवा में लॉकडाउन तोड़ पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसाए, पुलिस ने डंडा लेकर आवारा युवकों को खदेड़ा तो...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
रीवा में लॉकडाउन तोड़ पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसाए, पुलिस ने डंडा लेकर आवारा युवकों को खदेड़ा तो...
x
रीवा. पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसाए हैं। पुलिस ने डंडा लेकर आवारा युवकों को खदेड़ा तो वे मौके से फरार हो गए। उनकी अभी

रीवा. पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसाए हैं। पुलिस ने डंडा लेकर आवारा युवकों को खदेड़ा तो वे मौके से फरार हो गए। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई।

सिटी कोतवाली थाने के बड़ी पुल के समीप गुरुवार की दोपहर पुलिस लॉक डाउन का पालन करवा रही थी। उसी समय वहां घूम रहे एक युवक को पुलिस ने खदेड़ दिया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों को लेकर आया और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक घटना से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवकों को खदेड़ लिया तो वे मौके से फरार हो गए। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन पथराव करने वाले युवकों का पता नहीं चल पाया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। गुरुवार की दोपहर बड़ी पुल के समीप पुलिस लॉक डाउन का पालन करवा रही थी।<

Next Story