रीवा

10 किमी के दायरे में 4 फ्लाईओवर वाला पहला शहर बनेगा रीवा: कमिश्नर आवास से ढेकहा तिराहा तक फ्लाईओवर की मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

Aaryan Puneet Dwivedi
25 May 2023 12:06 PM IST
Updated: 2023-05-25 06:43:01
10 किमी के दायरे में 4 फ्लाईओवर वाला पहला शहर बनेगा रीवा: कमिश्नर आवास से ढेकहा तिराहा तक फ्लाईओवर की मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण
x
रीवा को एक और नए फ्लाईओवर की सौगात मिली है. यह फ्लाईओवर कमिश्नर आवास से ढेकहा तिराहा तक बनेगा, जिसकी लम्बाई ढाई किमी की होगी.

रीवा शहर में तीसरे फ्लाई ओव्हर के लिये केन्द्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। यह फ्लाईओवर कमिश्नर आवास से ढेकहा तिराहा (Commissioner Residence to Dhekha Tiraha Flyover) से दो सौ मीटर आगे तक बनेगा। जिसकी लंबाई ढाई किमी (2550 मीटर) होगी। इस फ्लाईओवर को बनाने 175 करोड़ खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद रीवा एक ऐसा शहर होगा जहां दस किलोमीटर में तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे ओव्हर ब्रिज (ROB) होगा।

राजेंद्र शुक्ल की मेहनत रंग लाई

पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने शहर में तीसरे फ्लाईओवर का प्रस्ताव शासन के सामने रखा था। इसके पहले उन्होंने रीवा शहर को दो फ्लाईओवर एवं एक आरओबी दिलाया था, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक से निजात मिला है बल्कि शहर की सुंदरता में चार चाँद लगा रहें हैं। पहला फ्लाईओवर कॉलेज चौराहा से सिरमौर चौराहा के बीच, दूसरा नए बस स्टैंड एवं तीसरा आरओबी रेलवे मोड़ सतना मार्ग पर बन चुका है। इन सभी फ्लाईओवर के बन जाने से रीवा के भारी भरकम ट्रैफिक में लगने वाले जाम से निजात मिली है। अब राजेंद्र शुक्ल की चौथे फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है।

बताया गया है कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद इस फ्लाईओव्हर के निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा। इस स्वीकृति के साथ बजट आवंटन भी हो जाएगा। राज्य सरकार ने केन्द्र को 2550 मीटर लम्बे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा था जिसका परीक्षण करने के बाद भूतल परिवहन मंत्रालय ने फ्लाईओवर के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी।

बताया गया है कि सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद सेतु निगम फ्लाईओव्हर की डिजाइन एप्रूव कराने के साथ ही स्टीमेट भी तैयार करेगा और इस स्टीमेट के आधार पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए राशि आवंटित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कमिश्नर आवास से लेकर ढेकहा तिराहा के दो सौ मीटर आगे तक भोपाल से आए अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। अभी जो आरंभिक जानकारी है उसके अनुसार फ्लाईओवर निर्माण के लिए निजी जमीन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है उन्हें अवश्य हटाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार फ्लाई ओवर की चौड़ाई 12.90 मीटर आएगी यह फ्लाईओवर टू-लेन होगा।

जाम से मिलेगी राहत

फ्लाईओवर बनने के बाद बस स्टैण्ड और देकहा तिराहा में जो जाम की स्थिति निर्मित होती है उससे लोगों को राहत मिल जाएगी। बाहर से आने वाले वाहन गंतव्य तक जाने के लिए फ्लाई ओवर का उपयोग करेंगे जबकि शहर के वाहन पूर्व के मार्ग से आवागमन करेंगे। ट्रैफिक दो हिस्सों में बंटने की वजह से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story