रीवा

Rewa में दरिंदगी की सारी हदे पार! 16 साल की मानसिक विक्षिप्त से 35 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, ये घटना आपको हिला कर रख देगी

rewa_rape
x

rewa_rape

Rewa जिले के लौर थाना क्षेत्र में 16 साल की मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म.

रीवा (Rewa Rape News): जिले के लौर थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 16 साल नाबालिंग से दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक विक्षिप्त है। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसके साथ गलत काम कर डाला।

पीड़िता जब घर पहुची तो अपने साथ घटी घटना के संबंध में परिजनों को जानकरी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर लौर थाना पहुचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं है।

घर छोड़ने बैठाया था बाइक में

बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी गांव में ही घूम रही थी। जिस पर गांव के एक व्यक्ति ने परिचित की बाइक में उसे यह कह कर बैठा दिया कि उसे घर छोड़ देगा। काफी समय के बाद जब किशोरी घर नही पहुची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच किशोरी ने घर पहुच कर घटना की जानकारी दी। वही इस घटना की शिकायत मिलने पर स्थानीय पुलिस में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र तकरीबन 35 वर्ष के लगभग है।

ज्ञात हो कि रीवा में जिले में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। एक दिन पूर्व गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी वही अब लौर थाना क्षेत्र से मानसिक विक्षिप्त के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

Next Story