रीवा

रीवा-जबलपुर शटल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया अतिरिक्त AC कोच

Rewa Jabalpur Shuttle Train News
x
गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर रीवा शटल गाड़ी (Train No. 11705 Jabalpur Rewa Shuttle Train) में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।

Jabalpur Rewa Shuttle Train News: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये गर्मियों के सीजन में बढ़े हुए अतिरिक्त यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर रीवा शटल गाड़ी (Train No. 11705 Jabalpur Rewa Shuttle Train) में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।

यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर से रीवा शटल गाड़ी में दिनांक 29 अप्रैल 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गन्तव्य के लिए एक वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कन्फर्म सीट की सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story