रीवा

रीवा शहर के सिरमौर चौराहा में संचालित अवैध सोनोग्राफी सेंटर पर कार्रवाई, लिंग परीक्षण का खेल हुआ उजागर

Aaryan Puneet Dwivedi
16 July 2024 11:29 AM IST
रीवा शहर के सिरमौर चौराहा में संचालित अवैध सोनोग्राफी सेंटर पर कार्रवाई, लिंग परीक्षण का खेल हुआ उजागर
x
रीवा के सिरमौर चौराहे पर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मिलकर एक अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा।

रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मिलकर एक अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। यह सेंटर लम्बे समय से गैरकानूनी रूप से भ्रूण परीक्षण कर रहा था। इस छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

रीवा के सिरमौर चौराहे पर अंगूरी बिल्डिंग के पास एक किराए के मकान में अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर चल रहा था। जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने मिलकर इस सेंटर पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सोनोग्राफी मशीन, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद किए। साथ ही, चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें पंकज सिंह, दीपक तांबेकर, कृष्ण कुमार और सुखेंद्र साकेत शामिल हैं। इन आरोपियों पर गैरकानूनी रूप से सोनोग्राफी करने और लिंग परीक्षण करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।



Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story