रीवा

Action Mein Rewa SP : लापरवाही पड़ी महंगी जवा थाना प्रभारी निलंबित

REWA NEWS
x

rewa news 

नवागत पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने लापरवाही बरतने वाले जवा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

रीवा (Rewa News) : जिले के जवा थाना प्रभारी आरके गायकवाड़ (RK Gaikwad) को पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन (Rewa SP Navneet Bhasin) ने निलंबित करके उन्हे लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के उठाए गये इस कदम के बाद से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है।

मारपीट मामले में हुई कार्रवाई

एडिशन एसपी शिवकुमार वर्मा (Addition SP Shivkumar Verma) ने बताया कि जवा थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी जवा के़ खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

यह था मामला

दरअसल जवा थाना के सितलहा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट की घटना घटी थी। घटना के बाद घायल पक्ष थाना में शिकायत किया था लेकिन थाना प्रभारी इस मामले में कोई रूचि नही लिए। वही दूसरे दिन मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी श्री भसीन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जहां कार्रवाई के निर्देश दिए और डंडा चलाने वाले 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया। वही अब थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई किए है।

Next Story