रीवा

रीवा में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

rewa mp news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में पुलिस कस्टडी से भाग निकला आरोपी।

Rewa MP News: गढ़ थाना में पदस्थ उप निरीक्षक लखन सिंह के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफतार आरोपी उस वक्त पुलिस की हिरासत से भाग निकला जब उसे न्यायालय ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी संजू सिंह निवासी लौरी गढ़ की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 353, 332, 186 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

थाने पहुंच कर की थी मारपीट

गढ़ पुलिस ने बताया कि बीते दिवस थाने पहुंच कर आरोपी ने यहां पदस्थ उपनिरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि आरोपी शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में पूर्व से ही विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

कैसे भागा आरोपी

बताया गया है कि आरोपी को भगाने में थाने में पदस्थ एक आरक्षक की अहम भूमिका है। हालांकि आरोपी के भागने में आरक्षक की भूमिका है या नहीं इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। बताते हैं कि न्यायालय जाते समय आरोपी ने बाथरूम करने और चाय पीने के बहाने वाहन को रास्ते में रूकवाया। इसी दरमियान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागने में सफल रहा। बताते हैं कि जब आरोपी को थाने ले जाया जा रहा था उस समय दो वाहन पुलिस वाहन के आंगे पीछे चल रहे थे। माना जा रहा है कि संबंधित वाहन संजू िंसह के पहचान के थे। इसी वाहन से आरोपी भाग गया।

इनका कहना है

गढ़ थाना प्रभारी राजकुमार गायकवाड़ ने बताया कि न्यायालय ले जाते समय आरोपी संजू सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। गत दिवस आरोपी ने थाने पहुंच कर उत्पात मचाया था। इस दौरान यहां पदस्थ उप निरीक्षक लखन सिंह के साथ भी आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की थी। इसी मामले में पुलिस आरोपी को न्यायालय ले जा रही थी। लेकिन वह रास्ते से ही भाग निकला।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story