
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा के सरकारी अस्पताल...
रीवा के सरकारी अस्पताल में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मां और बहन बाहर रोती रहीं

रीवा के संजय गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शनिवार शाम को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चार कर्मचारियों ने एक युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। युवक को आधा घंटे तक इतना मारा गया कि वह बेहोश हो गया। कमरे के बाहर उसकी बीमार मां और बहन रोती रहीं।
मां का इलाज कराने आया था युवक
पीड़ित युवक देवेंद्र नाथ शुक्ला अपनी मां फूलमती शुक्ला और बहन शशि मिश्रा के साथ शनिवार को अस्पताल आया था। फूलमती के पैर में चोट लगने की वजह से प्लास्टर चढ़ा था। अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट आने में देरी हो रही थी। देवेंद्र ने कर्मचारियों से रिपोर्ट जल्दी देने का आग्रह किया, जिससे कर्मचारी नाराज हो गए।
अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया
अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने रविवार को कहा, "घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। मारपीट करने वाले कर्मचारियों की पहचान हो गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।" थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार का बयान
फूलमती शुक्ला ने बताया, "मेरे एक पैर में चोट लगी है और प्लास्टर चढ़ा है। मेरे बेटे देवेंद्र और बेटी शशि मुझे एक्स-रे कराने लाए थे। जब देवेंद्र ने रिपोर्ट मांगी, तो अस्पताल के चार कर्मचारियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा।" बहन शशि ने कहा, "हम मरीज का इलाज कराने आए थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी गलती के मेरे भाई को भी मारपीट कर मरीज बना दिया। जब मैंने उसे बचाने की कोशिश की, तो मेरे साथ भी मारपीट की गई।"
मामले की जांच जारी
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल का कहना है की पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन ने भी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




