रीवा

रीवा में 60 साल के जीजा ने 50 साल की साली के साथ की घिनौनी हरकत, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Rewa MP News
x
Rewa rape news: साली के विरोध करने के दौरान आरोपी ने उसे पीटा व उसके साथ दुष्कर्म किया।

MP Rewa News: जिले के लौर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 60 साल के जीजा ने अपनी 50 वर्षीय साली के साथ घिनौनी हरकत करते हुए दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया। साली की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस महिला लौर थाना क्षेत्र स्थित अपनी बहन की ससुराल आई थी। देर रात घर पहुंचे आरोपी जीजा मोतीलाल कोल पुत्र सरजू कोल 60 वर्ष की नीयत अपनी साली पर खराब हो गई। अपनी साली को आरोपी जीजा पकड़ कर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने अपनी साली के साथ दुष्कृत्य किया। बताते हैं कि इस दौरान साली ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। घटना के बाद थाना पहुंची महिला द्वारा अपने साथ घटित घटना की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को धर दबोंचा।

दूसरे कमरे में थे परिजन

बताया गया है कि आरोपी द्वारा जब घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त आरोपी की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। जिसके कारण उसे घटना का पता नहीं चला। इसके अलावा आरोपी के बच्चे दूसरे गांव में ही बने दूसरे मकान गए हुए थे।

वर्जन

60 वर्षीय जीजा द्वारा अपनी साली के साथ दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी जीजा को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

केपी त्रिपाठी, थाना प्रभारी लौर

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story