रीवा

NAGAR NIGAM REWA में एक दिन में जमा हो गए 60 लाख रुपए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
NAGAR NIGAM REWA में एक दिन में जमा हो गए 60 लाख रुपए
x
रीवा। नगर निगम ने राजस्व वसूली के लिए अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है। इसके लिए वार्डों में अधिकारी, कर्मचारी सभी को

रीवा। नगर निगम ने राजस्व वसूली के लिए अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है। इसके लिए वार्डों में अधिकारी, कर्मचारी सभी को भेजा जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को करीब 60 लाख रुपए से अधिक की राशि नगर निगम के खाते में जमा कराई गई है। इस वसूली के अभियान की समीक्षा हर दिन निगम आयुक्त सभाजीत यादव कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वार्डों में जाएं और बड़े बकायादारों से मिलकर राशि जमा कराएं। जहां पर राशि जमा करने में आनाकानी हो वहां पर तालाबंदी की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही आयुक्त ने वसूली कम होने की वजह से अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की थी और करीब दर्जन भर की संख्या में अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसमें निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस नोटिस का असर भी हुआ है, लगातार वसूली की रकम बढ़ती जा रही है। सभी जोन के अधिकारियों से अलग-अलग जानकारी आयुक्त ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि ६०.८२ लाख रुपए से अधिक की राशि देर शाम तक निगम के कोष में जमा कराई गई है। 60 lakhs deposited in one day in NAGAR NIGAM REWA

बता दें कि इस वर्ष शासन से मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि भी रोक दी गई है। पूर्व में निगम के अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में लोन लिया था, उसे चुकाने का अब समय आ गया है लेकिन निगम द्वारा उक्त लोन के लिए अलग से राशि जमा नहीं किए जाने की वजह से उसी में समायोजन किया जा रहा है। हर महीने चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि में कटौती की जा रही है। करीब ढाई करोड़ रुपए नगर निगम को चुंगी क्षतिपूर्ति के मिलते रहे हैं जिससे कर्मचारियों को वेतन बांटा जाता था लेकिन अब कर्मचारियों को वेतन निगम के राजस्व वसूली से ही वितरित किया जा रहा है। इसलिए निगम आयुक्त ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों की टीमों को इसमें लगा दिया है।

Next Story