रीवा

रीवा में अवैध रूप से भण्डारित 4.11 लाख की 540 बोरी धान जब्त

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा जिला प्रशासन द्वारा शहर से लेकर देहात तक अवैध धान के भंडारण पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है।

रीवा जिले में धान उपार्जन सोमवार 28 नवंबर से प्रारंभ हो गया। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा शहर से लेकर देहात तक अवैध धान के भंडारण पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में रविवार को कलेक्टर मनोज पुष्प के मोबाइल पर मुखबिर ने धान के अवैध भंडारण की सूचना दी। जांच में पता चला कि त्योंथर तहसील के गाडर पुर्वा में मानिकलाल केवट और कृष्ण कुमार केवट के घर में उपार्जन केन्द्र पर धान बेंचने के लिए स्टोर किया गया था।

सूचना मिलने के बाद कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम बना कर कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे त्योंथर तहसीलदार ओपी सोनी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पंकज वोर्से ने चौकी प्रभारी सोनौरी के साथ मिल कर 540 बोरी धान जब्त की। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख 11 हजार 884 रूपए है। यह धान प्लास्टिक की बोरियों में हांथ से सिलकर रखी हुई थी।

नहीं मिले दस्तावेज

त्योंथर तहसीलदार ने धान स्टाक करने वाले दोनो किसानों से उपार्जन का पंजीयन, ऋण पुस्तिका, धान बोने के संबंध में रिकार्ड मांगे है। हालांकि दोनो किसानों ने कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। बताया गया है कि रिकार्ड न होने के कारण सोनौरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि मानिकलाल केवट और कृष्ण कुमार केवट यूपी से धान लाकर अवैध रूप से सोनौरी खरीदी केन्द्र में उपार्जित करने वाले थे। गौरतलब है कि प्रकरण का प्रतिवेतन कलेक्टर को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो सीमावर्ती नाकां पर पुलिस, राज0स्व, मंडी, सहकारिता एवं वेयरहाउस विभाग के अधिकारी और उडनदस्ता दल को विशेष निगरानी में लगाया गया है। जिससे यूपी से आने वाली अवैध धान पर रोक लगाई जा सके।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story